स्वाद ऐसा कि जुबान की हो जाए बल्ले-बल्ले! UP का यह स्पेशल ‘पनीर चीला’ जीत रहा लोगों का दिल, क्या है खास
Last Updated:
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में इन दिनों पनीर चीले का स्वाद लोगों की जुबां पर चढ़कर बोल रहा है. लजीज स्वाद, बेहतरीन गुणवत्ता और खास सांभर-चटनी के साथ परोसा जाने वाला यह चीला लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. जानिए लोकेशन और रेसिपी.
फर्रुखाबाद: पनीर चीले का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लग जाता है. यह डिश पूरे देशभर में लोगों को काफी पसंद आती है. वहीं फर्रुखाबाद का मशहूर पनीर चीला गुणवत्ता में सर्वोत्तम और स्वाद से भरपूर है. इनका सांभर और स्पेशल चटनी भी स्वाद को बढ़ा देती है, जो यहां पर पहुंचने वाले ज्यादातर लोगों को पसंद आ ही जाता है. ऐसे में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में इन दिनों यहां के चिले का स्वाद लोगों की जुबां पर चढ़ रहा है.
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में चिले फूड की दुकान है. यहां का चीला काफी प्रसिद्ध है. वहीं यहां के चीला का स्वाद भी लाजवाब है. इस समय फिलहाल यहां पर लोगों को चीला की विभिन्न प्रकार की वैरायटी परोसी जा रह है. इस दौरान यहां पर ग्राहक को स्वाद और सर्विस के साथ ही स्वच्छता भी दिखाई देती है. यही वजह है कि ग्राहकों की यहां पर लाइन लगती है. ग्राहकों को यहां का चीला पसंद आ रहा है, जिसमें पनीर चीला, मसाला चीला जैसे कई प्रकार के चीला कुछ ही समय में तैयार हो जाते हैं.
इतने रुपए में मिलता है चीला
दुकानदार ने बताया कि यहां पर 20 से लेकर 50 रुपया तक चीला मिलता हैं. वहीं कई प्रकार के फ्लेवर चीला के ऑर्डर पर कुछ ही समय में तैयार होते हैं. यह दुकान 23 साल पुरानी है. समय बदला, साल बदले, लेकिन नहीं बदला तो बस इनका स्वाद, जो अब तक लगातार बरकरार बना हुआ है.
जानें क्या है यहां के चीला की खासियत
लोकल 18 को दुकानदार रजत राठौर ने बताया कि यहां पर बनने वाले चीले में तरह-तरह के कई मसालों का प्रयोग किया जाता है. इन सभी प्रकार के मसालों को घर पर ही तैयार किया जाता है, जो इसके स्वाद को बढ़ा देता है. यह दुकान चीले प्रेमियों की ऐसी जगह है, जहां सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगती है. यहां पर लोग अपने परिवार के साथ पहुंचकर चीले का स्वाद लेने आते हैं.
क्या है चीले बनाने की रेसिपी
स्वादिष्ट चीला बनाने के लिए आपके पास बड़े साइज का एक तवा होना चाहिए. दूसरी ओर चीला बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का तेल प्रयोग किया जाता है. वहीं सबसे पहले तवे को गर्म करके उस पर तेल डाला जाता है. इसके बाद बेसन और अन्य चीजों से मिश्रण तैयार किया जाता है. तवे पर डालकर उसे अच्छे से फैला दिया जाता है. कुछ देर गर्म होने के बाद वह मिश्रण अच्छे से पक कर लाल हो जाता है, तब उसमें ऊपर से पनीर को डालकर हरी सब्जियां डाली जाती है. इसके बाद डोसा को प्लेट में रखकर सांभर, नारियल और दूसरी चटनी के साथ भी इसका स्वाद लिया जाता है.
फर्रुखाबाद में तैयार किए गए चीला को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले ऑर्डर को पूरा करने के लिए यहां से ही कई प्रकार की फ्लेवरों से तैयार डोसा को पैक करके भी भेजा जाता है. यही कारण है कि अब ऑनलाइन माध्यम से भी यहां के डोसा खरीदे जाते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.