महराजगंज के नाम की रोचक कहानी, गौतम बुद्ध के नाना ‘महाराजा गंजन’ से जुड़ा है इतिहास
Last Updated:
Who was Gautam Buddha maternal grandfather? महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में स्थित राजेंद्र प्रसाद ताराचंद्र महाविद्यालय में इतिहास के प्रवक्ता डॉ. बृजेश पांडे के अनुसार, रामग्राम इसी जिले में था और पहले इसे गोरखपुर से जोड़ा जाता था. उन्होंने बताया कि महराजगंज का नाम महाराजा गंजन के नाम पर पड़ा है, जो गौतम बुद्ध के नाना माने जाते है. आज जहां महराजगंज है, वहां पहले उनका बाजार हुआ करता था.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति के लिए प्रसिद्ध है. यह जिला देश के अंतिम छोर पर स्थित है और नेपाल के साथ सीमा साझा करता है. बड़ी संख्या में लोग भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में रहते हैं. भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ महराजगंज जिला ऐतिहासिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. यहां विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है जो इसे इतिहास से जोड़ते है. महराजगंज जिले का नाम भी एक ऐतिहासिक कहानी से जुड़ा है जो इसके महत्व को दर्शाता है. चौक क्षेत्र के रामग्राम और लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनरसियां कला को बौद्ध काल से संबंधित माना जाता है. यहां पुरातात्विक विभाग ने उत्खनन भी किया है, जिससे इसका ऐतिहासिक महत्व और बढ़ गया है.
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में स्थित राजेंद्र प्रसाद ताराचंद्र महाविद्यालय में इतिहास के प्रवक्ता डॉ. बृजेश पांडे के अनुसार, रामग्राम इसी जिले में था और पहले इसे गोरखपुर से जोड़ा जाता था. उन्होंने बताया कि महराजगंज का नाम महाराजा गंजन के नाम पर पड़ा है, जो गौतम बुद्ध के नाना माने जाते है. आज जहां महराजगंज है, वहां पहले उनका बाजार हुआ करता था. उस समय बाजार को ‘गंज’ कहा जाता था, इसलिए इस जगह का नाम महराजगंज पड़ा. रामग्राम उनकी राजधानी हुआ करती थी.
महराजगंज जिले का इतिहास महाराजा गंजन और गौतम बुद्ध से जुड़ा है. चौक क्षेत्र के रामग्राम में ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं जो इसे बौद्ध काल से जोड़ते है. यहां से थोड़ी दूरी पर रोहिणी नदी के पार गौतम बुद्ध का ननिहाल देवदह स्थित है. इन ऐतिहासिक स्थलों पर समय-समय पर चर्चा होती है और पुरातात्विक विभाग ने यहां उत्खनन भी किया है. ऐसा माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने अपना बचपन और एक लंबा समय यहां बिताया. इस प्रकार, महराजगंज जिले का इतिहास गौतम बुद्ध और उनके नाना महाराजा गंजन से जुड़ा हुआ है, जो इसे प्राचीन इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करता है.