ऋषभ पंत ने बताई लखनऊ की ताकत, पुराने कमजोरी पर हो चुका है चेन्नई में काम, इस सीजन में कई चेहरे जो विरोधी को चौंका देंगे

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ऋषभ पंत ने बताई लखनऊ की ताकत, पुराने कमजोरी पर हो चुका है चेन्नई में काम

Last Updated:

आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर किंग्स की गेंदबाजी कमजोर थी, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि भरत अरूण के टीम में आने से गेंदबाजी में काफी सुधार हो रहा है. पंत ने जियोस्टार से बातचीत में बताया कि चेन्नई में लगे शिविर और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच अरूण के जुड़ने से टीम के युवा तेज गेंदबाजों को बहुत मदद मिल रही है.

ऋषभ पंत ने बताई लखनऊ की ताकत, पुराने कमजोरी पर हो चुका है चेन्नई में कामZoom

ipl 2026 के लिए ऋषभ पंत को अपने पेसर्स पर भरोसा

नई दिल्ली. IPL 2026 में वैसे तो सभी 10 के 10 कप्तान टूर्नामेंट जीतने की तैयारी में जुटे है पर एक ऐसा कप्तान है जो कई ऐसे सवालों का जवाब ढूढ़ रहा है जो उसका पीछा पिछले कई सालों से कर रहे है. जिसमें सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि क्या उनकी लीडरशिप क्वालिटी में दम है. क्या इस बार ऋषभ पंत टीम का ग्राफ उपर उठा पाएंगे.

आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर किंग्स की गेंदबाजी कमजोर थी, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि भरत अरूण के टीम में आने से गेंदबाजी में काफी सुधार हो रहा है. पंत ने जियोस्टार से बातचीत में बताया कि चेन्नई में लगे शिविर और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच अरूण के जुड़ने से टीम के युवा तेज गेंदबाजों को बहुत मदद मिल रही है.

पंत को पेसर्स पर भरोसा

पंत ने कहा, तेज गेंदबाजों के साथ कैंप बहुत अच्छा रहा. भरत अरूण सर के आने से हमें काफी फायदा हो रहा है. हमने इस बारे में काफी बात की है कि मैं गेंदबाजों से क्या चाहता हूं और वह इसमें कैसे मदद कर सकते हैं. उन्होंने कहा, वह सबसे अच्छे गेंदबाजी कोचों में से एक हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव मुझे पूरा भरोसा देता है. वह बहुत अनुभव लेकर आए हैं. गेंदबाजों को उन पर भरोसा है और वे उनसे बात करते हैं. यही एक गेंदबाजी कोच से चाहिए होता है. पंत ने कहा, पिछले सीजन का प्रदर्शन देखें तो हमें गेंदबाजी में सुधार की जरूरत थी. इसमें अरूण सर हमारी मदद कर सकते हैं और मुझे खुशी है कि वह टीम के साथ हैं.

ऋषभ को माहौल रिलैक्स रखने में भरोसा

ड्रेसिंग रूम में सबसे मजाकिया इंसान पंत ने कहा कि इससे तनाव के समय माहौल हल्का करने में मदद मिलती है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हंसी-मजाक सबको पसंद है क्योंकि माहौल वैसे ही बहुत तनावपूर्ण है. हर कोई एक दूसरे के साथ का आनंद लेना चाहता है. बहुत सारा तनाव लेकर मजा नहीं आता और आप अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP