Dhurandhar 2 Jaipur Public Review: जयपुर में ‘धुरंधर 2′ हाउसफुल, लोग बोले- ’10 सालों में नहीं देखी ऐसी फिल्म’

Share to your loved once


Last Updated:

पहले ही दिन से फिल्म धुरंधर-2 को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दशकों की जमकर भीड़ उमड़ रही हैं. सुबह से लेकर रात के सभी शो हाउसफुल जा रहे है फिल्म को लेकर युवाओं में इतना जबरदस्त क्रेज हैं कि सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों पर टिकटों के लिए लंबी लाइन लगी हुई हैं. 

जयपुर. डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही फिल्म ने एक बार फिर से दर्शकों के बीच इस फिल्म हाइप जबरदस्त बन चुकी है. मेट्रो शहरों से लेकर बड़े शहरों तक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही हैं. फिल्म ने पहले ही दिन 97 करोड़ को ओपनिंग के साथ बड़ी-बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. पहले ही दिन से फिल्म धुरंधर-2 को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दशकों की जमकर भीड़ उमड़ रही हैं. सुबह से लेकर रात के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं, फिल्म को लेकर युवाओं में इतना जबरदस्त क्रेज है कि सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों पर टिकटों के लिए लंबी लाइन लगी हुई हैं.

साथ ही रणवीर सिंह के हमजा किरदार की बैक स्टोरी भी दिखाई है, जो पहले पार्ट से शुरू हुई थी, दशकों का कहना है कि ये भी सही रहा की धुरंधर-2 के साथ आ रही 4 बड़ी फिल्म ने अपनी रिलीज डेट बदल दी, नहीं तो उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता. साथ ही फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे सभी कलाकारों की एक्टिंग जबरदस्त है. राहुल का कहना हैं बॉलीवुड में पिछले 10 सालों में पहली बार ऐसी फिल्म उन्होंने कभी नहीं देखी.

सिनेमाघरों में धुरंधर का भौकाल 
लोकल-18 ने जयपुर के मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों से लेकर सिंगल स्क्रीन थिएटर तक धुरंधर का क्रेज देखा जहां युवाओं से लेकर लोग अपनी फैमिली के साथ फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. राजमंदिर सिनेमा से फिल्म देखकर आए रवि शेखावत बताते हैं कि धुरंधर-2 फिल्म में भारत में हुई नोटबंदी से लेकर अतीक अहमद के एनकाउंटर और अन्य घटनाओं को खासतौर पर फिल्म की कहानी के साथ जोड़कर बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है. साथ ही फिल्म के पहले पार्ट के बाद से ही फिल्म में ‘बड़े साहब’ के किरदार की खूब चर्चाएं थी. लोग इस किरदार को लेकर खूब अनुमान लगा रहे थे कि बड़े साहब कौन होंगे, रवि शेखावत बताते हैं कि फिल्म में बड़े साहब के रूप में दाऊद इब्राहिम को दिखाया गया है.

साथ ही रवि का कहना है कि धुरंधर फिल्म OTT या TV पर देखने वाली फिल्म नहीं है, बल्कि लोगों को यह फिल्म खासतौर पर सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए. जैसे उन्होंने पहली फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी लेकिन हाल ही में वह 18 साल के हुए हैं और नियम के अनुसार फिल्म देखने सिनेमाघरों तक पहुंचे. लोकल-18 ने ऐसे ही फिल्म को लेकर अलग-अलग दशकों से बात की फिल्म को लेकर लोग इस फिल्म को खूब पंसद कर रहे हैं.

भारतीय सिनेमा की सबसे कमाऊ फ्रैंचाइसी बनने जा रही धुरंधर 2?
लोकल-18 ने जयपुर के सिनेमा एक्सपर्ट से बात की तो वह बताते हैं कि फिल्म धुरंधर 2 एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों की फ्रैंचाइसी बनने जा रही हैं. जो इसके बॉक्स-ऑफिस आंकड़े भी बता दें रहे हैं धुरंधर के पहले पार्ट ने वैश्विक स्तर पर 1400 करोड़ की कमाई की है, जिसने पुष्पा 2: द रूल,जवान, एनिमल, पठान और स्त्री-2 जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ था.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP