टेस्ट और एनर्जी का डबल धमाका, गर्मियों में पुदीना चटनी से बदलें अपने खाने का अंदाज, इन समस्याओं को भी करें दूर
Last Updated:
Pudina Ke Fayde: पुदीना हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ बीमारियों से लड़ने की ताकत भी बढ़ाता है. एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं में पुदीना चटनी काफी राहत देती है. इसे पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, नींबू रस और नमक मिलाकर आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है.
Pudina Ke Fayde: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र का खाना अपनी सादगी और सेहत से भरपूर स्वाद के लिए पूरे देश में जाना जाता है. कम मसालों में तैयार होने वाला बघेलखंडी भोजन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. विंध्य क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों में पुदीने की चटनी का अपना एक अलग स्थान है. यह चटनी खासतौर पर गर्मी के मौसम में खाई जाती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक और भरपूर ऊर्जा देती है. सादा खाना भी इस चटनी के साथ और ज्यादा खास बन जाता है.
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ विपिन सिंह ने लोकल 18 को बताया कि पुदीने की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है. गर्मी के दिनों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है. इसलिए लोग इसे अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करते हैं. उन्होंने बताया कि चटनी को मिक्सर में आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे पारंपरिक तरीके से सिलबट्टे पर पीसा जाए तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. चटनी बनाने की विधि बताते हुए डॉ विपिन सिंह ने कहा कि सबसे पहले पुदीना और हरा धनिया अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद प्याज को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. हालांकि, जो लोग प्याज नहीं खाते, वे बिना प्याज के भी चटनी तैयार कर सकते हैं. फिर एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें और हरी मिर्च को बारीक काट लें.
पुदीने की चटनी कैसे बनती है?
अब मिक्सर जार में पुदीना पत्ती, हरा धनिया और कटा हुआ प्याज डालें. इसके बाद इसमें नींबू का रस, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं. फिर इसमें करीब एक चौथाई कप पानी डालकर जार का ढक्कन बंद कर दें और 2-3 बार मिक्सर चलाकर चटनी पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी को बहुत ज्यादा महीन न पीसें, बल्कि थोड़ा दरदरा ही रखें, जिससे इसका असली स्वाद बना रहता है. तैयार चटनी को एक बाउल में निकालकर लंच या डिनर के साथ परोसा जा सकता है.
आयुष अधिकारी डॉ. नरेंद्र पटेल ने लोकल 18 के जानकारी देते हुए बताया कि पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत देने में मदद करते हैं. पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस, अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसके अलावा यह मुंह की बदबू दूर करने, तनाव कम करने और त्वचा संबंधी दिक्कतों को कम करने में भी सहायक है.
डॉ. नरेंद्र पटेल ने बताया कि पुदीना सर्दी-खांसी और जुकाम में भी लाभकारी होता है और अस्थमा के मरीजों के लिए भी उपयोगी माना जाता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं. पुदीने का सेवन चटनी के अलावा चाय, स्मूदी, शरबत या सलाद के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे शरीर को ठंडक और ऊर्जा मिलती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें