20 मार्च को रेवती नक्षत्र का रहेगा प्रभाव, आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य, ज्योतिषी से जानिए
Last Updated:
20-march-2026 Born Baby Horoscope: अयोध्या में ज्योतिषाचार्य आचार्य सीताराम दास के अनुसार 20 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए दिन शुभ माना जा रहा है. इस दिन चंद्रमा मीन राशि में और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ऐसे बच्चों में बुद्धिमत्ता, संवेदनशीलता और रचनात्मकता देखी जाती है. नामकरण के लिए ‘दे’, ‘दो’, ‘च’ और ‘ची’ अक्षर शुभ माने गए हैं, जो जीवन में सकारात्मक फल देने वाले होते हैं.
अयोध्या: मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही व्यक्ति के भविष्य और कुंडली का आकलन किया जाता है. जिसमें सभी 12 राशि और सभी ग्रह सम्मिलित होते हैं. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव भी होता है. जिसका प्रभाव व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक रहता है. ऐसी स्थिति में आज 20 मार्च है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. जन्म लेने वाले बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. किस अक्षर से नामकरण करना शुभ रहेगा, तो चलिए जानते हैं.
अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 20 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ग्रह-नक्षत्र की दृष्टि से दिन अत्यंत शुभ और संतुलित माना जा रहा है. इस दिन चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेगा और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसे वैदिक ज्योतिष में कोमलता, संवेदनशीलता, बुद्धिमत्ता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों में सामान्यत तेज समझ, सीखने की क्षमता और परिस्थितियों को जल्दी समझने का गुण देखा जाता है. पंचांग के अनुसार 20 मार्च को रेवती नक्षत्र रात्रि तक प्रभावी रहेगा और चंद्रमा भी मीन राशि में रहेगा, जिससे जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव में कल्पनाशीलता और करुणा का विशेष प्रभाव रह सकता है.
रेवती नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे अक्सर शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन भीतर से बहुत दृढ़ निश्चयी होते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता धीरे-धीरे विकसित होती है और ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं. ऐसे बच्चे परिवार और समाज में प्रिय बनते हैं क्योंकि इनके भीतर सहयोग, संवेदना और दूसरों की सहायता करने की भावना प्रबल रहती है.कई बार ये बच्चे कम बोलकर भी गहरी समझ रखते हैं और बड़े होकर शिक्षा, कला, प्रशासन, लेखन, संगीत या तकनीकी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
नामकरण की दृष्टि से रेवती नक्षत्र के लिए ‘दे’, ‘दो’, ‘च’ और ‘ची’ अक्षर शुभ माने जाते हैं इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम शुभ फल देने वाले माने जाते हैं और परंपरागत रूप से इन्हें नक्षत्रानुसार नाम चयन में प्राथमिकता दी जाती है
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें