राम मंदिर निर्माण से सर्जिकल स्ट्राइक तक, ‘धुरंधर 2’ में दिखीं 5 सच्ची घटनाएं, एक का आतंकवाद पर पड़ा गहरा असर

Share to your loved once


Last Updated:

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ को ऑडियंस से अपार प्यार मिला और इसने ओपनिंग डे पर 103 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया. भारतीय सिनेमा के इतिहास में ओपनिंग डे पर इतना ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई. इतनी कमाई और ऑडियंस की प्यार की वजह टधुरंधरः द रिवेंज का कंटेंट हैं, जो रियल लाइफ की घटनाओं से इंस्पायर है.

रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2’ देशभक्ति की भावना से भरी स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी की कहानी है, जो पाकिस्तान में भारत के मिशन पर निकला है. फिल्म में पांच बड़ी सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है. (फाइल फोटो)

2014 में पीएम नरेंद्र मोदी का सत्ता में आना: ‘धुरंधर द रिवेंज’ में सबसे साफ तौर पर 2014 के आम चुनाव का जिक्र है, जिसमें नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आए थे. फिल्म में पीएम मोदी 2 बार आर्काइव फुटेज के जरिए नजर आते हैं, जिसमें उनकी शपथ ग्रहण समारोह भी शामिल है. फिल्म इस राजनीतिक बदलाव को भारत के लिए निर्णायक कदम उठाने का टर्निंग पॉइंट बताती है. (फाइल फोटो)

नोटबंदी: ‘धुरंधर द रिवेंज’ में 2016 की नोटबंदी का भी जिक्र है, जब 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे. नरेंद्र मोदी को इस फैसले की घोषणा करते हुए दिखाया गया है. फिल्म में इसे आईएसआई और दाऊद इब्राहिम की गतिविधियों पर लगाम लगाने के कदम के तौर पर दिखाया गया है, जिसमें हमजा की खुफिया कोशिशों को सीधे इस फैसले से जोड़ा गया है. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अतीक अहमद की मौत: फिल्म में अतीक अहमद की हत्या का भी जिक्र है, जिन्हें अप्रैल 2023 में प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान गोली मार दी गई थी. ‘धुरंधर द रिवेंज’ में उन्हें मेजर इकबाल के सहयोगी के रूप में दिखाया गया है, जो आतंकी गतिविधियों में मदद करता है. इससे देश विरोधी ताकतों के खिलाफ न्याय की थीम को मजबूती मिलती है. (फाइल फोटो)

उरी हमले के बाद भारत की सर्जिकल स्ट्राइक: ‘धुरंधर द रिवेंज’ में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र है, जो उरी आतंकी हमले के बाद की गई थी, जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे. फिल्म में ‘चायवाले’ नेता की तारीफ की गई है और इन स्ट्राइक को निर्णायक कार्रवाई के बदलाव के रूप में दिखाया गया है. इसमें हमजा का डायलॉग है, “ये नया हिंदुस्तान है.” (फाइल फोटो)

राम जन्मभूमि मंदिर की घोषणा: ‘धुरंधर द रिवेंज’ में राम मंदिर के निर्माण का भी जिक्र है, जिसे आधुनिक भारत की बड़ी उपलब्धि बताया गया है. फिल्म में इसे सरकार के बड़े फैसलों में शामिल किया गया है, जो नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संभव हुआ था. (फाइल फोटो)

‘धुरंधरः द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शनः ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 103 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए 43 करोड़ रुपए गकमाए. इस तरह फिल्म ने पहले दिन 146 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना लिया. (फाइल फोटो)

धुरंधर 2 रिव्यूजः क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक, सब आदित्य धर और रणवीर सिंह के मुरीद हो गए हैं. बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ साउथ स्टार्स और मेकर्स भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. आदित्य को जीनियस और रणवीर को प्रतिभाशाली बता रहे हैं. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP