हर उम्र के लोगों को भाएगा यह साबूदाना बड़ा, हर बाइट में क्रिस्पी और सॉफ्ट दोनों का मजा, रेसिपी बेहद आसान

Share to your loved once


Sabudana Bada Easy Recipe: साबूदाना बड़ा एक बेहद स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्नैक है, जिसे खासतौर पर व्रत और उपवास के दौरान बनाया जाता है, बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम यह व्यंजन हर किसी को पसंद आती है. कम सामग्री और आसान विधि के साथ आप इसे घर पर ही स्वादिष्ट तरीके से बना सकते हैं.

• साबूदाना बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में साबूदाना लें और उसे अच्छे से धोकर 4-5 घंटे तक पानी में भिगो दें. ध्यान रखें कि साबूदाना ज्यादा पानी में न डूबे, बस हल्का नमी वाला रहे ताकि वह फूलकर नरम हो जाए.

• अब 3-4 आलू को उबाल ले और उबले हुए आलू को अच्छी तरह मसल कर लें, अब उसमें भीगा हुआ साबूदाना, मैश किए आलू, आधा कप भुनी और दरदरी पिसा हुआ मूंगफली डालें. इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा सा कटा हरा धनिया, स्वादानुसार सेंधा नमक और आधा चम्मच जीरा, थोड़ा मसाला डालकर मिला दे.

• अब सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक नरम आटा जैसा मिश्रण तैयार कर लें, ध्यान रहे मिश्रण ज्यादा गीला न हो.अगर ज्यादा गिला लगे तो थोड़ सा सिंघाड़े का आटा मिला सकते हैं.

• अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, तेल मध्यम आंच पर होना चाहिए, जब तेल गरम हो जाए, तब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और उन्हें हल्का दबाकर बड़े जैसे का आकार तैयार कर बड़े को धीरे-धीरे तेल में डालें और धीरे धीरे दोनों तरफ तलें.

• साबूदाना के बड़े को बीच-बीच में पलटते रहें ताकि वे हर तरफ से अच्छे से कुरकुरे हो जाएं, जब साबूदाना बड़े सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तब उन्हें छन्नी की सहायता से छान कर निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

• अब आपका गरमा-गरम साबूदाना बड़ा अब तैयार है, इसे आप हरी मिर्ची चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं, वही व्रत में खाने के लिए यह एक परफेक्ट और टेस्टी ऑप्शन है.

• ध्यान रहे कि साबूदाना बड़ा तभी कुरकुरा बनेगा जब साबूदाना सही तरीके से भीगा हो और मिश्रण ज्यादा गीला न हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP