नेपोटिज्म की बहस के बीच आलिया भट्ट का बड़ा ऐलान, आउटसाइडर्स को चांस देंगी एक्ट्रेस, करण जौहर ने जताया गर्व

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वह किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. आलिया का कहना है कि वह अपने प्रोडक्शन हाउस में उन लोगों को एक्टिंग में हुनर आजमाने का मौका देंगी, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं है.

ख़बरें फटाफट

नेपोटिज्म की बहस के बीच आलिया भट्ट का बड़ा ऐलान, आउटसाइडर्स को देंगी चांस Zoom

दिल जीत रहा आलिया का बयान

नई दिल्ली. बॉलीवुड में ‘इनसाइडर vs आउटसाइडर’ की बहस काफी समय से चल रही है, लेकिन अब आलिया भट्ट ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देकर लोगों का दिल जीत लिया है. आलिया ने साफ कहा है कि वो अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए आउटसाइडर्स को मौका देना चाहती हैं.

दरअसल, आलिया अपनी नई फिल्म ‘डोंट बी शाई’ के लॉन्च इवेंट में नजर आई थीं. ये इवेंट अमेजन के बड़े शोकेस के दौरान हुआ, जहां कई नए प्रोजेक्ट्स को लेकर ऐलान किया गया था. इसी दौरान स्टेज पर आलिया और करण जौहर के बीच बातचीत शुरू हो गई और उस दौरान उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया.

छा गए करण जौहर और आलिया भट्ट

करण जौहर को हुआ आलिया भट्ट पर गर्व

आलिया ने इस पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हर चीज की अपनी टाइमिंग होती है और उन्हें हमेशा सही लोगों से सही चीजें सीखने को मिली हैं. इसके बाद करण जौहर ने सीधा सवाल किया कि क्या आलिया जिन नए एक्टर्स को लॉन्च करने वाली हैं, वो आउटसाइडर्स होंगे. इस पर आलिया ने बिना झिझक ‘हां’ कहा. उनका ये जवाब सुनकर करण ने तुरंत कहा कि उन्हें आलिया पर गर्व है.

बता दें कि अगर फिल्म ‘डोंट बी शाई’ की बात करें, तो ये एक 20 साल की लड़की श्यामिली ‘शाई’ दास की कहानी है. वो अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेती है और उसे लगता है कि सब कुछ उसके कंट्रोल में है. लेकिन अचानक उसकी लाइफ में ऐसे बदलाव आते हैं जो उसे पूरी तरह हिला देते हैं. फिल्म में एक आम लड़की के खास सफर को दिखाया जाएगा, जिसमें इमोशन, स्ट्रगल और सेल्फ-कॉन्फिडेंस की झलक मिलेगी. इस फिल्म को आलिया भट्ट की कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP