Chaitra Navratri 2026 | Chaitra Navratri Rules 2026 | चैत्र नवरात्रि के नियम |चैत्र नवरात्रि 2026 |

Share to your loved once


Last Updated:

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए केवल व्रत ही काफी नहीं, बल्कि शास्त्रोक्त नियमों का पालन भी अनिवार्य है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से जानें कि नवरात्रि के नौ दिनों में किन गलतियों से बचना चाहिए.

Chaitra Navratri 2026: सनातन धर्म में शक्ति की उपासना के महापर्व ‘चैत्र नवरात्रि’ का विशेष आध्यात्मिक महत्व है. इन नौ दिनों में भक्त न केवल देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं, बल्कि कठिन व्रत और संयम का पालन भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल पूजा-पाठ ही काफी नहीं है? काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार, नवरात्रि में अपने व्यवहार, खान-पान और जीवनशैली को अनुशासित रखना भी उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं वे कौन से शास्त्रोक्त नियम हैं, जिनका पालन कर आप आरोग्यता और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

क्रोध पर रखें नियंत्रण
नवरात्रि के नौ दिनों में मनुष्य को अपना मन शांत रखना चाहिए. इस दौरान क्रोध पर भी नियंत्रण रखना चाहिए. इसके अलावा इन नौ दिनों में किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए और गाली-गलौज से भी बचना चाहिए.

तामसी भोजन से बचें
नवरात्रि के नौ दिनों में मनुष्य को शुद्ध और सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. इस दौरान लहसुन-प्याज का त्याग करना चाहिए और मांस-मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए, वरना आपकी साधना अधूरी मानी जाती है.

ब्रह्मचर्य का करें पालन
नवरात्रि के नौ दिनों में मनुष्य को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इस दौरान यदि आप व्रत हैं तो आपको सिर्फ फलाहार का ही सेवन करना चाहिए. इससे मनुष्य को आरोग्यता का आशीर्वाद देवी प्रदान करती हैं.

घर को खाली न छोड़ें
यदि आप नवरात्रि में घर पर देवी का कलश स्थापना और पूजन करते हैं, तो पूरे नौ दिनों तक आपको अपने घर को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. वरना इससे भी देवी नाराज होती हैं और पूजा भी अधूरी मानी जाती है.

दाढ़ी और बाल न बनवाएं
नवरात्रि के नौ दिनों में बाल और दाढ़ी बनवाने से बचना चाहिए. इसके अलावा इन नौ दिनों में नाखून काटने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों में इसकी मनाही है और माना जाता है कि इससे देवी अप्रसन्न हो सकती हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP