मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा का निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस, शोक में डूबा बॉलीवुड

Share to your loved once


Last Updated:

इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मां के निधन की खबर के बाद पूरा बॉलीवुड शेक में डूब गया है.

ख़बरें फटाफट

मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा का निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांसZoom

इंडस्ट्री से आई दुखद खबर

नई दिल्ली. इडंस्ट्री के जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का गरिमा मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने आज यानी 19 मार्च को अंतिम सांस ली. मनीष मल्होत्रा के परिवार की ओर से कहा जा रहा है कि उन्होंने लंबी और अच्छी जिंदगी जी है.

सामने आ रही खबरों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च सुबह 10 बजे मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट में होगा. मनीष मल्होत्रा अपनी मां से बहुत अटैच्ड थे. उन्होंने कई मौकों पर इस बात का खुलासा किया है कि उनकी मां उनकी हिम्मत और प्रेरणा हैं. सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर अपनी मां के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं.

इंडस्ट्री के लोग पहुंच रहे घर

मनीष मल्होत्रा की मां के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री के तमाम सितारों का लगातार मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचना जारी है. निधन की खबर की पुष्टि मनीष की टीम ने भी एक ऑफिशियल बयान जारी कर की है. साथ ही अंतिम संस्कार की जानकारी भी दी है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके करीबी और फिल्मी जगत के लोग मनीष मल्होत्रा के घर पहुंच रहे हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP