Aaj Ka Mesh Rashifal 20 March 2026 | Aaj Ka Mesh Rashifal | मेष राशिफल आज | Aries Horoscope |

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 March 2026: मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज मेष राशि के जातकों के लिए भाग्य में वृद्धि और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. चंद्रमा के नौवें भाव में गोचर से आर्थिक स्थिति सुधरेगी और नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. जानें आज का शुभ अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय और भगवान विष्णु की पूजा के अचूक उपाय. मानसिक शांति और पारिवारिक सुख के लिए यह राशिफल बेहद खास है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 March 2026 (मेष राशिफल 20 मार्च): आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है. विंध्यधाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, मेष राशि के जातकों को न केवल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि आज निवेश से लाभ और नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के प्रबल योग हैं. आइए जानते हैं कैसा रहेगा मेष राशि का आज का संपूर्ण भविष्यफल.

विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि आज बसंत ऋतु मास चैत्र है. तिथि तृतीया है, नक्षत्र रेवती, पक्ष शुक्ल और योग ब्रह्म है. सूर्योदय सुबह 6.25 पर और सूर्यास्त शाम 6.32 पर होगा. शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 से 12.53 तक रहेगा. वहीं, अशुभ समय राहुकाल सुबह 10:58 से दोपहर 12.29 तक रहेगा, इस दौरान शुभ या नया काम करने से बचें. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

भाग्य का मिलेगा साथ
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि में चंद्रमा लग्न भाव के 9वें भाव में गोचर कर रहा है. यह भाव भाग्य, गुरु, धर्म व लंबी यात्राओं से संभव है. मेष राशि के स्वामी मंगल ऊर्जा, शक्ति व साहस प्रदान करेंगे. 9वें भाव में चंद्रमा आपके भाग्य में वृद्धि करते हुए नजर आएंगे. आज का दिन भाग्य की वृद्धि व सकारात्मक कामों की शुरूवात के लिए अच्छा है.

मानसिक शांति होगी महसूस
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि सेहत अच्छा रहेगा. मानसिक शांति व ऊर्जा महसूस हो सकती है. यात्रा करते समय सावधानी रखें. योग व ध्यान करना आपके लिए अतिउत्तम होगा. प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. परिवार में धार्मिक या शुभ काम हो सकते हैं. पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा. घर में सकारात्मकता बना रहेगा.

धनलाभ के है योग
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. भाग्य के साथ से धनलाभ के योग बन रहे हैं. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. पैसे की बचहत होगी और धन संचय में सुधार होगा. नौकरी व करियर में सफलता और सम्मान मिलने के योग है. उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में विस्तार के योग बन सकते हैं.

भगवान विष्णु की करें पूजा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि शुभ अंक 3 और 9 होगा. भाग्यांक 1 होगा. शुभ रंग पीला व लाल होगा. उपाय के तौर पर भगवान विष्णु की पूजा व अर्चना करें. ओम नमो : भगवते वासुदेवाय का 21 या 108 बार जाप करें. भगवान की कृपा बरसेगी. शुभ व समृद्धि आएगी और संकट कटेंगे.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP