धर्मेंद्र-जितेंद्र-विनोद खन्ना की वो फिल्म, 5 साल में बनकर हुई तैयार, 18 सितारों ने मिलकर बना डाली फ्लॉप

Share to your loved once


Last Updated:

साल 1980 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों दस्तक दी थी, जिसकी सफलता की लोगों को काफी उम्मीद थी. फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, जितेंद्र समेत 16 कलाकारों ने काम किया था. फिल्म पांच साल में बनकर तैयार हुई थी, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी.

नई दिल्ली. 80 के दशक में जितेंद्र और विनोद खन्ना का बोलबाला था. उनकी ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुई थी. मेकर्स के बीच उन्हें कास्ट करने को लेकर होड़ लगी रहती थीं. लेकिन इन दोनों ने स्टार्स के बावजूद साल 1980 में आई एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

20 मार्च साल 1980 में विनोद खन्ना, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक फिल्म रिलीज हुी थी, जिसका नाम है, ‘द बर्निंग ट्रेन’. फिल्म को रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. मेकर्स ने फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया था. फिल्म की कहानी तो उस दौर की कहानी से पूरी तरह अलग थी. लेकिन 18 सितारों से सजी ये फिल्म बावजूद इसके फ्लॉप साबित हुई थी.

रवि चोपड़ा ने निर्देशिन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, जीतेंद्र, परवीन बाबी, नीतू सिंह और डैनी समेत तकरीबन 18 एक्टर्स नजर आए थे. ये उस दौर की सबसे महंगे बजट वाली फिल्मों में से एक साबित हुई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की रिलीज के वक्त लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म में इतनी बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है, तो जरूर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी.फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तरीबन 2.5 से 3.25 करोड़ था, जो आज के अब आज के हिसाब से लगभग 250-325 करोड़ के करीब होगा.

बड़े-बड़े स्टारकास्ट के बावजूद ये फिल्म उस दौर में दुनियाभर में 6.5 करोड़ की कमाई कर पाई थी. फिल्म को ‘औसत से भी कम’ का टैग मिला. फिल्म में इतनी बड़ी बड़ी कास्ट रखी, जितेंद्र, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जो कि हिट की गारंटी थे, बावजूद इसके फिल्म फ्लॉप साबित हुई.

फिल्म विनोद खन्ना के किरदार विनोद वर्मा पर आधारित है, जो भारत की सबसे तेज ट्रेन ‘सुपर एक्सप्रेस’ बनाने का फैसला करता है. काफी मेहनत के बाद ट्रेन दिल्ली से बॉम्बे के बीच चलती है, लेकिन उनका दुश्मन ट्रेन में ब्लास्ट कर देता है, जिससे ट्रेन में आगे लग जाती है.

ट्रेन में उस वक्त 500 यात्री होते हैं. कहा तो ये भी जाता है कि फिल्म में जितेंद्र की जगह पहले अमिताभ को कास्ट किया गया था. लेकिन बात नहीं बनी.कुल मिलकार द बर्निंग ट्रेन इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भारी भरकम बजट के बाद भी लोगों को सीट से बांधने में कामयाब नहीं हो पाई थी.

बता दें कि फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ में जितेंद्र, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना ही नहीं, हेमा मालिनी, परवीन बॉबी, नीतू कपूर, विनोद मेहरा, डैनी और आशा सचदेव समेत 18 कलाकारों ने जान झोंक दी थी. इनमें कुछ तो उस दौर के ऐसे स्टार थे, जो हिट की गारंटी कहलाते थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP