Dhurandhar 2 Jabalpur Public Review: जबलपुर में भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा, फिल्म देखने के बाद बोले लोग- ‘पैसा वसूल’

Share to your loved once


Last Updated:

जबलपुर के सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. 4 घंटे की लंबी अवधि के बावजूद आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के धाकड़ अंदाज ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा. फैंस के अनुसार, फिल्म ने एक्शन और स्क्रिप्ट के मामले में पहले पार्ट को भी पीछे छोड़ते हुए ‘पैसा वसूल’ अनुभव दिया है.

जबलपुर. साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. काफी लंबे समय से दर्शकों को पार्ट 2 का इंतजार था. जिसका असर अब शहर के अधिकांश थिएटर पर देखने को मिल रहा है. जहां सारे शो फुल चल रहे हैं. फिल्म देखकर निकले फैंस का कहना हैं मूवी ने एक्शन और स्क्रिप्टिंग के मामले में पार्ट वन को भी पीछे छोड़ दिया है.

हालांकि, तकरीबन 4 घंटे की लंबी मूवी होने के बावजूद, फिल्म आखिरी तक तक बांधे रखती है. आदित्य धर का निर्देशन और रणवीर का धाकड़ अंदाज ‘पैसा वसूल’ है. फिल्म में देश की हालिया घटनाओं को जिस बखूबी से पिरोया गया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है… फिल्म में जोरदार एक्शन भी है, आईए जानते हैं फैंस ने मूवी को लेकर क्या रिएक्शन दिया…

मूवी में काफी एक्शन और जोरदार सीन…
धुरंधर 2 मूवी देखने पहुंची मीनू ने बताया कि बहुत ही तगड़ी मूवी है. मूवी में काफी एक्शन है और जोरदार सीन भी हैं. मूवी देख कर काफी अच्छा लगा. पार्ट वन से ज्यादा पार्ट 2 अच्छा लगा. मूवी का कंपैरिजन भी करना काफी मुश्किल है. कैरी ने बताया मूवी काफी ग्रिप्टिंग है. मूवी थोड़ी बड़ी हैं.. तकरीबन 4 घंटे की हैं. लेकिन समय का पता नहीं चला, कब मूवी शुरू होकर कब खत्म हो गई. मूवी के दौरान ऐसा लग रहा था, जैसे हम खुद रियल में बदला ले रहे हैं. उन्होंने बताया देशभर में कई इवेंट्स हुए हैं. उन इवेंट्स को मूवी में जोड़ा गया है, लेकिन यह कहना काफी मुश्किल है कि इवेंट्स कितने सही हैं. लेकिन मूवी देख कर ऐसा लगा, जैसे इस तरह की घटनाएं सचमुच हुई होगी.

थिएटर में धुरंधर ने धुंआ ही धुआं उड़ा डाला…
शुभम भारती ने बताया कि मूवी का नाम जैसा मूवी भी वैसी रही. थिएटर में धुरंधर ने धुंआ ही धुआं उड़ा डाला. काफी रोमांचित मूवी थी. हर थोड़ी देर में एक्शन आ रहा था, जिसे देखकर काफी अच्छा लग रहा था. धुरंधर पार्ट 1 में कई सवाल ऐसे थे, जो मन ही मन गूंज रहे थे. उन सारे सवालों का उत्तर आज मिल गया. हालांकि धुरंधर वन मूवी देखने के बाद ही मूवी का सेकंड पार्ट समझ में आएगा. उन्हें ही धुरंधर के पार्ट 2 का मजा आएगा. उन्होंने बताया मूवी में शुरुआत की एंट्री, इंटरवल के बाद का सीन और एंडिंग सीन काफी जबरदस्त रहा. रणवीर का कैरेक्टर काफी अच्छा रहा. आदित्य धर की भी स्क्रिप्टिंग काफी अच्छी रही. इंडिया में पिछले कुछ सालों में जो घटनाएं हुई हैं, उसको लेकर सीन दिखाए गए हैं. ऑडियंस को भी फिल्म देखने के बाद लगेगी, यह सब हमारे सामने हुआ. लेकिन हमें पता ही नहीं चल पाया.

सीख मिली, इंसान अपने दिमाग से कुछ भी कर सकता है
तनिष्क पटेल ने कहां मूवी देखने से पहले काफी एक्साइटेड था. चार से पांच बार ट्रेलर भी देखा. आज जब अपने दोस्तों के साथ आकर मूवी देखी, तब अब ऐसा लग रहा है पैसा वसूल हो गया है. आरव पटेल ने बताया बड़े साहब का रोल काफी जोरदार लगा. एक्टर रणबीर ने जिस तरीके से धुरंधर वन में अपना रोल निभाया था, उससे बेहतर पार्ट 2 में भी देखने को मिला. उन्होंने कहा इस मूवी से यही सीख मिली कि इंसान अपने दिमाग से कुछ भी कर सकता है, बस धैर्य रखना होगा.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP