दही जमेगा थक्केदार, दूध में मिलाएं ये सफेद टुकड़ा, फिर करें ये 5 स्टेप फॉलो, पानी भी नहीं छूटेगा, स्वाद में दमदार

Share to your loved once


How to set curd in summer: गर्मियों के मौसम में दही को भोजन में शामिल कर लिया जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. दही खाना सेहत के लिए हेल्दी भी है, क्योंकि ये कैल्शियम का मुख्य सोर्स है. कुछ लोग जिनके पास समय नहीं होता है, वे मार्केट से दही लाकर खाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को घर का जमा हुआ दही पसंद आता है. लेकिन, कई बार आप दही जमाते तो हैं, लेकिन वो घाढ़ा, मलाईदार, थक्केदार न जमकर अजीब सा बेस्वाद, ढीला जम जाता है. पानी भी बहुत ऊपर नजर आता है. आमतौर पर आप गुनगुने दूध में दही का जामन डालकर उसे रात भर छोड़ देते होंगे. इसी तरह से सभी दही जमाते हैं, लेकिन अब दही जमाने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाकर देखिए. इसमें आप फिटकरी मिलाकर देखिए. चौंक तो नहीं गए ये पढ़कर कि अब दही जमाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं. जी हां, आप यहां बताए गए तरीके से एक बार दही जमाकर देखिए. इसके लिए आपको दूध, दही का जामन और फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा चाहिए होगा. दही जमाने का ये यूनिक तरीका फेसबुक अकाउंट Seema’s smart kitchen पर शेयर किया गया है. चलिए जानते हैं फिटकरी को दही जामने के लिए कैसे करना है इस्तेमाल.

दही जमाने का आसान तरीका
-सबसे पहले आप फ्रेश एक लीटर फुल फैट दूध को एक बर्तन में डालें. कलछुन या चम्मच से इसे कुछ सेकेंड चलाते रहें.

– अब दूध में सीक्रेट सामग्री फिटकरी का इस्तेमाल करेंगे. शायद ही किसी को ये बात पता होगी कि गाढ़ी, थक्केदार दही जमाने में फिटकरी क्या कमाल करती है. आप एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का लें. इसे हाथों से पकड़े हुए ही दूध में आधा डालकर दो बार घुमाएं. अब इसे निकाल लें. पूरी फिटकरी को दूध में नहीं डालना है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-फिटकरी में पोटैशियम, एल्यूमीनियम सल्फेट होते हैं, जो दूध में हल्का घुमाने पर दूध जल्दी नहीं फटता. हालांकि, ये दूध में मौजूद प्रोटीन केसीन के नेचर को हल्का सा बदल देता है, जिससे दही टाइट, थक्केदार जमता है.

-अब दूध को गर्म करें. इसमें अच्छी तरह से उबाल आने दें. एक लीटर दूध में से लगभग 100 एमएल दूध उबाल कर कम कर दें. लगातार चलाते रहें.

– अब गैस को बंद कर दें और नॉर्मल तापमान पर दूध को ठंडा होने दें. अब आप एक कांच, स्टील या मिट्टी का बर्तन लें. इसमें दो चम्मच दही डालकर बर्तन में चलाते हुए चारों तरफ अच्छी तरह से लगा दें.

– दूध हल्का सा गुनगुना हो. दही लगे बर्तन में दूध डाल दें और मिक्स कर लें. अब इसे आप ढक कर इसे ओवन में रख दें. ढक कर, अंधेरे में और गर्म जगह पर रखने से दही जल्दी जमता है.

-अब इसे आप रात भर सात से आठ घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. आपको इसे बिल्कुल भी हिलाना-डुलाना नहीं है. सुबह देखेंगे तो गाढ़ी, आइसक्रीम जैसी दही जमकर तैयार है. आप इसे अब चाहें तो फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकते हैं. गर्मियों में खट्टा खाना पसंद है तो इसे 8 घंटे तक जमाने के लिए रख सकते हैं. वैसे आराम से 4-5 घंटे में दही जम जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP