CBSE CTET Result 2026: सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर जल्द, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
नई दिल्ली (CBSE CTET Result 2026). सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म कर ली है. अब किसी भी समय ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी स्कोरकार्ड अपलोड किए जा सकते हैं. देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई सीटीईटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिए परिणाम चेक कर सकेंगे.
CTET Result 2026: सीटीईटी रिजल्ट कब तक आएगा?
सीबीएसई आमतौर पर सीटीईटी परीक्षा के 3 से 4 हफ्तों के अंदर रिजल्ट घोषित कर देता है. फरवरी में हुई परीक्षा के हिसाब से मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आने की पूरी संभावना है. जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के आईटी सेल ने डेटा अपलोडिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है. इसका मतलब है कि अब किसी भी वक्त सीटीईटी 2026 रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
सीटीईटी स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट लाइव होने के बाद नीचे बताए गए इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सीबीएसई सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर ‘CTET Feb 2026 Result’ के लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर एंटर करके ‘Submit’ बटन दबाएं.
- इतना करते ही सीटीईट स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
- फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ सेव कर लें.
डिजिलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
सीबीएसई अब सीटीईटी के फिजिकल सर्टिफिकेट भेजने के बजाय डिजिटल मार्कशीट और पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान करता है. सीटीईटी रिजल्ट घोषित होने के कुछ समय बाद ये डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर अकाउंट में अपलोड कर दिए जाते हैं. सुरक्षा के लिहाज से इन सर्टिफिकेट्स पर क्यूआर कोड (QR Code) होता है, जिसे स्कैन करके इनकी सत्यता जांच सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट पहले से तैयार रखें.
लाइफटाइम हुई सर्टिफिकेट की वैलिडिटी
शिक्षक बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अब सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन (Lifetime) कर दी गई है. पहले यह केवल 7 वर्षों के लिए मान्य होता था. इसका मतलब है कि अगर आप एक बार सीटीईटी परीक्षा को पास कर लेते हैं तो भविष्य में निकलने वाली केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और आर्मी स्कूलों की भर्तियों के लिए हमेशा पात्र रहेंगे. हालांकि, जो उम्मीदवार अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं, वे दोबारा परीक्षा में बैठ सकते हैं.
रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की का महत्व
सीटीईटी रिजल्ट पूरी तरह से फाइनल आंसर की पर आधारित होता है. परीक्षा के बाद बोर्ड प्रोविजनल आंसर की जारी करता है और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगता है. विशेषज्ञों की टीम इन आपत्तियों की समीक्षा करती है और अगर कोई दावा सही पाया जाता है तो उत्तर में सुधार किया जाता है. कई बार गलत सवालों के बदले अभ्यर्थियों को समान अंक (Common Marks) भी दिए जाते हैं. रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की जारी होने से ट्रांसपेरेंसी बनी रहती है और अभ्यर्थी अपने अंकों का सटीक मिलान कर पाते हैं.
नॉर्मलाइजेशन मेथड क्या है?
सीटीईटी परीक्षा कई दिनों तक और अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाती है. इसलिए हर शिफ्ट के पेपर का कठिनाई स्तर एक जैसा नहीं होता. इस अंतर को खत्म करने के लिए सीबीएसई नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाता है. इसमें स्टैटिस्टिकल फॉर्मूले का इस्तेमाल करके कठिन शिफ्ट वाले उम्मीदवारों के अंकों को बैलेंस किया जाता है. यही कारण है कि कई बार अभ्यर्थियों के वास्तविक प्राप्तांक और फाइनल स्कोरकार्ड में मामूली अंतर देखने को मिलता है,
सीटीईटी पासिंग मार्क्स और कट-ऑफ पर क्या अपडेट है?
सीटेट परीक्षा में पास होने के लिए सीबीएसई ने निश्चित मानक तय किए हैं:
- सामान्य वर्ग: अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 नंबर लाना अनिवार्य है.
- आरक्षित वर्ग (ओबीली/एससी/एसटी): इन श्रेणियों के लिए पासिंग मार्क्स 55% यानी लगभग 82-83 नंबर तय किए गए हैं.
याद रखें कि सीटेट केवल पात्रता परीक्षा है. इसे पास करने का मतलब यह नहीं है कि आपको सीधे नौकरी मिल जाएगी. सीटीईटी स्कोर केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षक भर्तियों (जैसे KVS, NVS) में बैठने के योग्य बनाता है.
सीटीईटी में नॉर्मलाइजेशन की संभावना
सीटीईटी परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी. इसलिए सभी पेपर का कठिनाई स्तर बैलेंस करने के लिए सीबीएसई ‘नॉर्मलाइजेशन’ मेथड का इस्तेमाल कर सकता है. इससे अलग-अलग शिफ्ट के उम्मीदवारों के बीच अंकों का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित होता है. आज-कल ज्यादातर परीक्षाओं का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर तैयार किया जाता है.