महज ₹30 में कचौड़ी, जलेबी और रायता, झुमरी तिलैया के इस चौक पर सुबह 6 बजे से ही उमड़ती है भारी भीड़

Share to your loved once


Last Updated:

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित नंदी बाबा चौक सुबह के किफायती और स्वादिष्ट नाश्ते का प्रमुख केंद्र बन गया है. यहां महज ₹30 में कचौड़ी, जलेबी और रायता का बेहतरीन कॉम्बिनेशन परोसा जाता है. किशोर सिंह जैसे वेंडर्स पिछले 23 वर्षों से शुद्धता और स्वाद का भरोसा बनाए हुए हैं.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा का सबसे अहम स्रोत माना जाता है. झुमरी तिलैया शहर में नंदी बाबा चौक के पास यह बखूबी नजर आती है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में जहां फुटपाथ पर कई नाश्ते के स्टॉल लगते हैं. वहीं नंदी बाबा चौक नाश्ते के लोकेशन के लिए एक खास पहचान बना चुका है. यहां रोजाना सुबह होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. सुबह करीब 6 बजे से ही यहां आधे दर्जन से ज्यादा नाश्ते के स्टॉल सज जाते हैं. जो दिन के 11 बजे तक लोगों को स्वादिष्ट और सस्ता नाश्ता परोसते हैं.

किफायती नाश्ते का प्लेट 
खास बात यह है कि यहां मिलने वाला नाश्ता न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है. बल्कि जेब पर भी हल्का पड़ता है. यही वजह है कि मजदूर से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी हर वर्ग के लोग यहां नाश्ता करने पहुंचते हैं. इन स्टॉल्स में सबसे चर्चित नाम है किशोर सिंह का जो पिछले 23 वर्षों से यहां नाश्ते का स्टॉल चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस काम की शुरुआत छोटे स्तर पर की थी. लेकिन लोगों के प्यार और भरोसे ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि लोगों को कम कीमत में अच्छा और साफ-सुथरा नाश्ता मिले.

दूर-दूर से खाने पहुंचते लोग
उन्होंने बताया कि यहां के मेन्यू में जलेबी, कचौड़ी, गुलाब जामुन, रायता, काबुली चना, सोयाबीन, राजमा और चना दाल से तैयार छोला शामिल हैं. इन सबका कॉम्बिनेशन लोगों को खासा पसंद आता है. महज 30 रुपए की प्लेट में 4 कचौड़ी, जलेबी, छोला, प्याज और रायता दिया जाता है. जो स्वाद और मात्रा दोनों में संतोषजनक होता है. कई लोग शहर के दूसरे हिस्सों को छोड़कर खास तौर पर नंदी बाबा चौक पहुंचते हैं. यहां का माहौल भी लोगों को आकर्षित करता है. नंदी बाबा चौक का यह नाश्ता बाजार न केवल स्वाद का केंद्र है. बल्कि यह स्थानीय रोजगार का भी एक बड़ा जरिया बन चुका है. कई परिवार इसी से अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP