सिर्फ 5 वजह, क्यों थिएटर्स में देखनी चाहिए ये धुरंधर 2? रहस्य, बदला और एक्शन के तड़के संग बनी मस्ट-वॉच

Share to your loved once


Last Updated:


‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही इसने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर ली है. निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म अपने पहले भाग से कहीं ज्यादा बड़े स्केल, गहरे प्लॉट और दमदार एक्शन के साथ आई है. अगर आप थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हैं वो 5 वजह, जो इसे मस्ट-वॉच बनाते हैं.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद से ही इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में क्रेज देखने को मिल रहा था. 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू ने ही 44 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर यह साबित कर दिया कि फिल्म ने शानदार शुरुआत कर ली है. करीब 3 घंटे 49 मिनट की इस ए-सर्टिफिकेट फिल्म को देखने के लिए हालांकि 18 साल से छोटे बच्चे नहीं जा पाएंगे. आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई एक्शन थ्रिलर सीक्वल में रणवीर सिंह अपनी भूमिका में वापसी कर रहे हैं, जो पिछले हिस्से से कहीं ज्यादा खतरनाक और कैलकुलेटेड है. फिल्म में कई सरप्राइज एलिमेंट्स, हाई-इंटेंसिटी एक्शन और ट्विस्ट्स हैं. आपने अगर अब तक फिल्म देखने का प्लान नहीं किया है, तो चलिए आपको वो 5 वजह बताते हैं कि आखिर क्यों फिल्म को थिएटर्स में देखना चाहिए.

जसकिरत सिंह रंगी की अनसुनी दास्तान: पहली फिल्म में हमने देखा था कि कैसे जसकिरत सिंह रंगी ही हमजा अली मजारी बनकर कराची के अंडरवर्ल्ड में उतरे थे. सीक्वल में उनके अतीत की गहराइयों में उतरा गया है.’धुरंधर’ में जसकिरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी का जिक्र ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से जुड़ा माना गया था, जहां एक कैप्टन जसकिरत का नाम आया था. इस सीक्वल में इन रहस्यों का खुलासा धीरे-धीरे होता है, जो कहानी को ग्रिपिंग बनाता है.

दर्शकों को यह जानने को मिलेगा कि आखिर जसकिरत सिंह रंगी के परिवार के साथ क्या हुआ था और ‘उरी’ से उनका कनेक्शन क्या है ? फिल्म की कहानी पंजाब में जसकिरत के परिवार के खुशनुमा पलों से शुरू होकर एक दर्दनाक मोड़ लेती है, जो उनके बदले की आग में जलने की वजह बनती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रणवीर सिंह का खतरनाक अवतार: रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी के किरदार को और भी जानलेवा अंदाज में जीया है. पहली फिल्म में वो अंडरकवर स्पाई थे, लेकिन इस बार वो कराची के लियारी इलाके के बेताज बादशाह बन चुके हैं. फिल्म देखने के बाद तो लोगों ने यहां तक कहा कि ये रणवीर का यह प्रदर्शन उनके करियर के सबसे दमदार प्रदर्शनों में से एक है. अंडरकवर इंडियन स्पाई से दुश्मन की दुनिया में उठान तक का सफर ज्यादा कनिंग, बेट्रेयल्स और बोल्ड मूव्स से भरा है. उनका परफॉर्मेंस पिछले से ज्यादा इंटेंस है, जो एक्शन और ड्रामा दोनों में धमाल मचाता है.

आदित्य धर की सिनेमाई बारीकियां: निर्देशक आदित्य धर अपनी डिटेल परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर ने इस बार हर फ्रेम को बेहद सोच-समझकर डिजाइन किया है. फिल्म में हर जगह ईस्टर एग्स और पहली फिल्म के कॉलबैक्स छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढना फैंस के लिए एक अलग मजा होगा. निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह सिनेमा के एक नए युग की शुरुआत है और स्टीवन स्पीलबर्ग व क्रिस्टोफर नोलन को यह फिल्म देखनी चाहिए.

यामी गौतम का सरप्राइज कैमियो और कनेक्शन: यामी गौतम फिल्म में एक अहम कैमियो कर रही हैं. उनकी एंट्री कहानी में अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लेकर आई. वे एक डॉक्टर की भूमिका में हैं, जो हॉस्पिटल सेटिंग में आती हैं. उनकी एंट्री चार्म, इंटेंसिटी और अनप्रेडिक्टेबिलिटी जोड़ती है. इसके अलावा, अक्षय खन्ना भली-भांति रहमान डकैत के फ्लैशबैक सीन्स में नजर आ सकते हैं, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा.

मेजर इकबाल की वापसी और जबरदस्त एक्शन: अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल इस बार और भी खूंखार और बदले की आग में जलता हुआ नजर आया. फिल्म में हथौड़े, तलवार और बंदूकों से होने वाली मारकाट के सीन्स इतने ग्राफिक हैं कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म में कटे हुए सिर के साथ फुटबॉल खेलने जैसे सीन्स हैं, जो लंबे समय तक दर्शकों के जेहन में बैठ जाते हैं .

<br />5 reasons why Dhurandhar 2 in theatres must watch with twist of mystery revenge and action

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP