Eid Ul-Fitr 2026 Moon Sighting Date, Timing Live: सउदी अरब, यूएई में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद? भारत में कब होगा चांद का दीदार, जानें ताजा अपडेट्स

Share to your loved once


Last Updated:

Eid Ul-Fitr 2026 Moon Sighting Date, Timing Live: प्रत्येक वर्ष मुस्लिम धर्म के लोग रमजान पूरे होने के बाद धूमधाम से ईद का त्योहार मनाते हैं. देश में ईद की शुरुआत सउदी अरब, यूएई, खाड़ी देशों में चांद नजर आने के…और पढ़ें

Eid Ul-Fitr 2026 Live: भारत में कब मनाई जाएगी ईद, कब होगा चांद का दीदार? Zoom

भारत में कब मनाई जाएगी ईद 2026, जानें ताजा अपडेट्स.

Eid ul-Fitr 2026 Moon Sighting Date, Timing LIVE: मुस्लिम धर्म में ईद-उल-फितर का त्योहार बेहद ही धूमधाम से लोग सेलिब्रेट करते हैं.  30 दिनों के रमजान का पवित्र महीना पूरा होने के बाद ईद सेलिब्रेट किया जाता है. ईद के दिन लोग नमाज पढ़ते हैं. अपने घर-परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों के साथ मिलजुल कर ईद मनाते हैं, एक-दूसरे से खुशियां बांटते हैं. एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं. आमतौर पर सउदी अरब, खाड़ी देशों में चांद दिखने के बाद ही भारत में भी ईद की शुरुआत हो जाती है. हालांकि, सऊदी अरब ने आधिकारिक रूप से ये घोषणा कर दी है कि ईद उल-फितर कल यानी 20 मार्च को मनाई जाएगी. ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां बुधवार की शाम को शव्वाल का चांद नजर नहीं आया था. रमजान का पवित्र महीना पूरा होगा और फिर लोग ईद मनाएंगे. रिपोर्ट्स में पुष्टि की गई है कि शव्वाल का चांद नजर नहीं आने के बाद ही वहां के अधिकारियों ने शुक्रवार को ईद मनाने का ऐलान किया है. जानें, भारत में कब दिखेगा चांद, कब मनाई जाएगी ईद?

Eid ul-Fitr 2026 Moon Sighting Date, Timing: यूएई और सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद?

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब सहित कई देशों में बुधवार शाम को शव्वाल का चांद दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद इन देशों में कल यानी 20 मार्च को ईद-उल-फितर 2026 मनाई जाएगी. यूएई और सऊदी अरब के साथ-साथ तुर्की, बहरीन, क़तर, कुवैत और लेबनान जैसे देश भी 20 मार्च को ईद मनाएंगे, क्योंकि इन सभी देशों में चांद देखने के संबंध में समान घोषणा की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP