Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा नाम कर सकते हैं ये चार महारिकॉर्ड, ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास
Last Updated:
Abhishek Sharma IPL Records: आईपीएल में अभिषेक शर्मा एक बार फिर रनों का अंबार लगाने उतरेंगे. 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक ओपनर की नजरें चार बड़े रिकॉर्ड्स पर भी होंगी. अगर अभिषेक के बल्ले से सीजन में एक 135+ रन की पारी आई तो वह क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इतिहास रच देंगे.

अभिषेक शर्मा के निशाने पर चार महारिकॉर्ड.
नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट के मौजूदा समय में विस्फोटक ओपनर्स में शुमार भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते नजर आएंगे, जब वह आईपीएल 2026 में एक्शन में होंगे. 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के इस आगामी सीजन में अभिषेक की नजरें तूफानी बैटिंग से सनराइजर्स हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत दिलाने और मैच जिताने पर होंगी. अभिषेक का बल्ला चला तो कई रिकॉर्ड भी टूटेंगे. चलिए आपको हम चार उन रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो अभिषेक आईपीएल 2026 में अपने नाम कर सकते हैं.
छक्कों का शतक पूरा करने से चार शॉट दूर
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में 100 छक्के लगाने से अभिषेक शर्मा चार कदम दूर हैं. एसआरएच के लिए आईपीएल खेलते हुए अभिषेक शर्मा अब तक 96 छक्के जड़ चुके हैं. चार छक्के और लगाते ही वह इसका शतक बना लेंगे और इस टीम के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक सिर्फ डेविड वॉर्नर ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में 100 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व ओपनर के नाम 143 छक्के दर्ज हैं. हेनरिक क्लासेन 88 छक्के के साथ अभिषेक के बाद हैं.
अभिषेक शर्मा के निशाने पर चार महारिकॉर्ड.
2000 रन पूरे करने के करीब
अभिषेक शर्मा आईपीएल में 2000 रन पूरे करने के करीब हैं. 77 आईपीएल मैचों की 73 पारियों में अभिषेक ने अब तक 1816 रन बना लिए हैं. 184 रन बनाते है वह इस टूर्नामेंट में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे. अभिषेक सनराइजर्स के लिए भी यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. सनराइजर्स के लिए अभिषेक ने 1753 रन अब तक बनाए हैं. यह बाएं हाथ का बल्लेबाज SRH के लिए 2,000 रन पूरे करने वाला चौथा बल्लेबाज़ बन सकता है. वह डेविड वॉर्नर (4014), शिखर धवन (2768) और केन विलियमसन (2101) के क्लब में जगह बना लेंगे.
ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं
अभिषेक ने पिछले दो सीजन में हर बार 400 रन का आंकड़ा पार किया है. आईपीएल 2024 में उन्होंने 204.21 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, पिछले सीजन में 193.39 के शानदार स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए.किसी भी अन्य बल्लेबाज ने 190 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 400+ रन एक से ज्यादा सीजन में नहीं बनाए हैं. अभिषेक आईपीएल 2026 में पिछले दो बार का प्रदर्शन दोहराने में सफल रहे तो ऐसा तीन बार करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं.
इतिहास रचने पर नजर
अभिषेक ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 55 गेंदों में 141 रन बनाए थे, जो इस लीग में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है. T20 क्रिकेट में यह उनका चौथा 135+ स्कोर है. उनके अन्य स्कोर 148 (2025) और 135 (2025) हैं. अभिषेक T20 इतिहास में 135 या उससे ज्यादा के स्कोर चार बार बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं. वह फिलहाल क्रिस गेल के साथ इस मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 पर कायम हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें