ब्रीफिंग कर रही थीं IPS अफसर, आने लगे गंदे कमेंट्स, बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं अपर्णा कौशिक

Share to your loved once


Last Updated:

IPS Aparna Rajat Kaushik News: आईपीएस अपर्णा कौशिक की कहानी काफी दिलचस्प है. उनके हिम्मत और फैसले की खूब चर्चा होती है. बता दें कि अपर्णा कौशिक आईपीएस बनने से पहले वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट थीं, जहां उनका सालाना पैकेज करीब 18 लाख रुपये का था.

बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं आईपीएस अफसर, कौन हैं मिर्जापुर की SP अपर्णा कौशिक?Zoom

आईपीएस अपर्णा रजत कौशिख हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार.

IPS Aparna Kaushik SP Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को उस वक्त बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, जब वह एक इनामिया बदमाश की गिरफ्तारी की इंस्टाग्राम पर ब्रीफिंग कर रही थीं. अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है. क्योंकि आईपीएस के इस वीडियो पर हजारों लोगों ने उनके शरीर और कद-काठी को लेकर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिया. हालांकि बाद में कमेंट्स ऑप्शन बंद कर दिया गया. हालांकि इस घटना के बाद से यह सवाल उठने लगा है कि जब एक जिम्मेदार पद पर बैठी महिला आईपीएस अधिकारी को इस तरह ट्रोल किया जा रहा है तो आम महिलाओं की क्या स्थिति होगी. वहीं अब लोग आईपीएस अपर्णा के समर्थन में उतर आए हैं और गंदे कमेंट्स करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

कौन हैं आईपीएस अपर्णा कौशिक?
आईपीएस अपर्णा कौशिक की कहानी काफी दिलचस्प है. उनके हिम्मत और फैसले की खूब चर्चा होती है. बता दें कि अपर्णा कौशिक आईपीएस बनने से पहले वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट थीं, जहां उनका सालाना पैकेज करीब 18 लाख रुपये का था. हालांकि उन्होंने इस आरामदायक नौकरी को छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी करने का फैसला लिया और अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत यूपीएससी परीक्षा पास की और फिर वह 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं. आईपीएस के तौर पर अपर्णा कौशिश यूपी के अमेठी जिले में भी पुलिस अधीक्षक पद पर रह चुकी हैं. इसके अलावा कासगंज और औरेया जिले का भी कमान संभाल चुकी हैं. वहीं लखनऊ में भी डीसीपी रही हैं.

मुश्किलों से भरा रहा अपर्णा का जीवन
अपर्णा रजत कौशिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली हैं. उनरका जन्म 7 मार्च 1991 को हुआ. उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई दयावती मोदी एकेडमी से की. साल 2006 में उन्होंने हाईस्कूल में स्टेट टॉप किया. इसके आगे की पढ़ाई उन्होंने जयपुर से की. फिर उन्होंने प्रयागराज स्थित एनआईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. अपर्णा का जीवन कठिनाइयों से भरा रहा है. क्योंकि उनके जन्म से पहले उनके पिता का निधन हो चुका था. अपर्णा की मां प्रीति गौतम ने संघर्ष करके उनको पाला. यही वजह है कि अपर्णा अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं.

4 मिलिनय से अधिक आए व्यूज
अपर्णा कौशिक के वीडियो पर 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं. जबकि 11 हजार से अधिक कमेंट्स आए हैं. इनमें ज्यादातर कमेंट्स आईपीएस अपर्णा कौशिश के शरीर की बनावट को लेकर है. करीब चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है. कमेंट में महिला अधिकारी की शारीरिक बनावट, लुक और अपीयरेंस पर अश्लील व बॉडी शेमिंग कमेंट्स किए गए हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP