RCB IPL 2026: कोहली-साल्ट ओपनर, नंबर-3 पर कौन उतरेगा? इन दो धुरंधरों के बीच रेस, दोनों ही विस्फोटक

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

कोहली-साल्ट ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इन दो धुरंधरों के बीच रेस, दोनों ही विस्फोटक

Last Updated:

RCB IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में नंबर-3 पर किसे उतारने वाली है, फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं. टीम के पास इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अकेले ही मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं. दोनों ही आईपीएल में तूफानी बैटिंग से तहलका मचा चुके हैं. दरअसल, तीन नंबर की रेस देवदत्त पडिक्कल और वेंकटेश अय्यर के बीच है.

कोहली-साल्ट ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इन दो धुरंधरों के बीच रेस, दोनों ही विस्फोटकZoom

देवदत्त पडिक्कल और वेंकटेश अय्यर के बीच रेस.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में आरसीबी की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन अपना खिताब बरकरार रखने उतरेगी. पिछले सीजन फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा किया. हालांकि, रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम के लिए टाइटल डिफेंड करना आसान नहीं रहने वाला है. आरसीबी को बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने के लिए टीम संयोजन को लेकर कई अहम फैसले लेने होंगे. टीम की ओपनिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है. विराट कोहली और फिल साल्ट पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने उतरेंगे. हालांकि, बड़ा सवाल यह टीम की नंबर-3 की क्या रणनीति रहती है. इस बैटिंग पोजीशन के लिए दो दावेदार हैं और यह दोनों ही विस्फोटक बैटिंग में माहिर हैं.

इन दो खिलाड़ियों के बीस रेस
हम यहां जिन दो खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं वो वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पडिक्कल हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. पडिक्कल पिछले सीजन इसी नंबर पर आरसीबी के लिए खेले थे. वहीं, वेंकटेश अय्यर को उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद केकेआर ने रिलीज कर दिया था. फिर आरसीबी ने सात करोड़ रुपये देकर ऑक्शन में उन्हें खरीद लिया.

देवदत्त पडिक्कल और वेंकटेश अय्यर के बीच रेस.

नंबर-3 पर किसे मिलेगा मौका?
वेंकटेश अय्यर के टीम में आने से नंबर-3 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं. माना यह जा रहा है कि टीम अय्यर को नंबर-3 पर उतार सकती है. हालांकि, टीम के पास पडिक्कल के रूप में नंबर-3 पर पहले ही से आजमाया हुआ विकल्प है. आईपीएल 2025 में पडिक्कल को नंबर-3 पर भेजा गया था. पडिक्कल ने इस दौरान कुछ बेहतरीन पारियां भी खेली थीं. दूसरी ओर, अय्यर भले ही आरसीबी के लिए पहली बार खेलने उतरेंगे, लेकिन वह फर्स्ट डाउन आकर विस्फोटक पारियां खेल चुके हैं. केकेआर के लिए कई बार उन्होंने यह काम किया है. ऐसे में देखना अब यह होगा कि मैनेजमेंट क्या फैसला करता है. टीम के सामने एक बड़ा सवाल यह भी होगा कि अगर नंबर-3 पर अय्यर को भेजा गया तो पडिक्कल की क्या भूमिका होगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP