Chaitra Navratri 2026 Live Updates: 6 शुभ संयोग में चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, 6:52 AM से कलश स्थापना मुहूर्त, हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
Last Updated:
Chaitra Navratri 2026 LIVE Updates: आज 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है. नवरात्रि के पहले दिन 6 शुभ संयोग बने हैं. कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:52 AM से है. दोपहर में भी घटस्थापना का शुभ समय है. प्…और पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026 लाइव अपडेट्स, कलश स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र आदि.
चैत्र नवरात्रि लाइव: नवरात्रि का हर दिन, जीवन में नई उमंग लाए, आपका हर सपना साकार हो जाए, चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
चैत्र नवरात्रि लाइव: आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामना और बधाई संदेश भेजें, ताकि उन पर फिर मातारानी की कृपा हो. उनके जीवन में भी खुशहाली आए.
- नवरात्रि का हर दिन,
आपके जीवन में नई उमंग लाए,
और हर सपना साकार हो जाए,
चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
- सदा प्रसन्न रहे आपका परिवार,
मां के चरणों में रहे आपका संसार,
दूर हो जाएं सारी विपत्तियां,
ऐसा हो आपका यह चैत्र नवरात्रि का त्योहार.
Happy Chaitra Navratri 2026
Navratri Kalash Sthapana Muhurat: सुबह 6:52 बजे से कलश स्थापना मुहूर्त, कुल 50 मिनट का समय, मिलेगा शुभ-उत्तम मुहूर्त भी
Navratri Kalash Sthapana Muhurat: आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सुबह में कलश स्थापना के लिए 50 मिनट का शुभ मुहूर्त है. जिन लोगों को आज कलश स्थापना करना है, वे लोग सुबह में 6 बजकर 52 मिनट से कलश स्थापना कर सकते हैं. यह शुभ समय सुबह में 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस समय में दिन का शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 06:26 बजे से लेकर 07:57 बजे तक है.
- कलश स्थापना मुहूर्त: 06:52 ए एम से 07:43 ए एम तक
- शुभ-उत्तम मुहूर्त: 06:26 ए एम से 07:57 ए एम तक
Chaitra Navratri 2026 Muhurat: 06:52 ए एम पर अमावस्या खत्म होते ही होगा चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ
Chaitra Navratri 2026 Muhurat: पंचांग के अनुसार, आज प्रात:काल से लेकर सुबह 06:52 ए एम तक चैत्र की अमावस्या तिथि है, लेकिन अमावस्या के खत्म होते ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरूआत होगी, इसके साथ ही 9 दिन की चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो जाएगा. उदयातिथि के आधार पर पूरे दिन चैत्र अमावस्या है और अमावस्या युक्त प्रतिपदा तिथि विद्यमान है. इसमें ही कलश स्थापना और पूजा होगी.
- चैत्र अमावस्या: प्रात:काल से सुबह 06:52 बजे
- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि: सुबह 06:52 बजे से कल 04:52 ए एम तक