‘भारत हमारा असली दोस्त… काबुल में 400 मौतों के बाद अफगान स्पिनर गजनफर ने पाकिस्तान को ललकारा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

‘भारत हमारा असली दोस्त, काबुल में 400 मौतों के बाद गजनफर ने PAK को ललकारा

Last Updated:

Allah Ghazanfar Sends Message To India: काबुल के पुनर्वास केंद्र पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद अफगान स्पिनर अल्लाह गजनफर ने गहरा दुख व्यक्त किया है. 400 मौतों और भारी तबाही के बीच मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने भारत को अफगानिस्तान का ‘सच्चा दोस्त’ बताते हुए इंटरनेशनल मदद की अपील की. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्दोषों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है और यदि इतिहास दोहराया गया, तो यह पाकिस्तान के लिए घातक होगा. गजनफर ने शांति और भारत के साथ जुड़ाव पर जोर दिया है.

'भारत हमारा असली दोस्त, काबुल में 400 मौतों के बाद गजनफर ने PAK को ललकारा Zoom

अफगानी स्पिनर गजनफर ने पाकिस्तान को भारत का नाम लेकर धमकाया.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर ने हाल में काबुल में पाकिस्तान की ओर से एक पुनर्वास केंद्र पर हमले के बाद इंटरनेशनल समुदाय से भावुक अपील की है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और इस विनाशकारी हवाई हमले ने न केवल मानवीय संकट खड़ा कर दिया है, बल्कि खेल जगत के सितारों को भी अपनी आवाज बुलंद करने पर मजबूर कर दिया. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष ने उस वक्त भयावह रूप ले लिया जब काबुल स्थित एक 2,000 बिस्तरों वाले ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया. अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि यह हाल के समय के सबसे घातक हवाई हमलों में से एक था.

पाकिस्तान की ओर से किए गए इस एयर स्ट्राइक में कम से कम 400 लोगों की जान गई और लगभग 250 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो चुका है. हालांकि, पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. न्यूज18 को दिए स्पेशनल इंटरव्यू में अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) ने इस हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि अस्पताल उन लोगों का सहारा था जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे.

अफगानी स्पिनर गजनफर ने पाकिस्तान को भारत का नाम लेकर धमकाया.

‘लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं’
अल्लाह गजनफर ने कहा, ‘वहां के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं.और अब, उन्होंने उस जगह को भी निशाना बनाया है. उन लोगों को जान से मार दिया है. यह अफगानिस्तान के लोगों को कतई स्वीकार्य नहीं है.’ गजनफर ने हमलों के पीछे के सैन्य उद्देश्यों पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि अफगानिस्तान का इतिहास गवाह है कि वह बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करता. उन्होंने साफ तौर पर पाकिस्तान को चेतावनी दी की अगर इतिहास खुद को दोहराता है, तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा.

‘भारत अफगानिस्तान का करीबी दोस्त’
अफगानी स्पिनर अल्लाह गजफनर ने अपनी बातचीत के दौरान भारत के प्रति विशेष आभार और विश्वास जताया. उन्होंने भारत को अफगानिस्तान का ‘करीबी दोस्त’ बताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे भारत की ओर देख रहे हैं. गजनफर ने कहा कि अफगानिस्तान इन मुद्दों पर भारत के साथ जुड़ना और बात करना चाहता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने का आग्रह करते हुए कहा कि दुनिया पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रही है, और यह नया संघर्ष किसी के हित में नहीं है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP