Aaj Ka Mesh Rashifal : एक्सीडेंट का खतरा, लव लाइफ में बवंडर, मेष राशि वालों की आज तगड़ी परीक्षा

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 March 2026 : मेष राशि के प्यार और रिश्तों में आज गलतफहमी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करें. परिवार में भी किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. बुजुर्गों की सलाह मानें, अचानक से खर्च और नुकसान हो सकता है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज अशुभ समय राहुकाल 1.49 से 3.30 बजे तक रहेगा. आज दक्षिण दिशा खतरनाक हो सकती है. चोट, एक्सीडेंट या अचानक से घटनाएं हो सकती हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है. व्यवसाय और नौकरी में कोई जोखिम न लें. सावधानी के साथ काम करें, वरना नुकसान तय है. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. हालांकि सेहत सामान्य रहेगी. स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की परेशानी आपको चिंतित कर सकती है. लव लाइफ में थोड़ी सी दूरियां बढ़ सकती है. वाणी में मिठास रखें. हनुमान जी की आराधना करें. फलदायक साबित होगा.

विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष चैत्र और तिथि अमावस्या है. 6.55 तक अमावस्या और उसके बाद प्रतिपदा लग रहा है. नक्षत्र उत्तराभाद्रपद है. पक्ष कृष्ण और योग शुक्ल है. सूर्योदय 6.27 पर और सूर्यास्त 6.31 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.05 से 12.53 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 1.49 से 3.30 तक होगा. आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में है.

आठवें भाव में चंद्रमा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा 8वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव घटनाओं, गुप्त विषयों, परिवर्तन और जोखिम से भरा है. सावधानी और धैर्य के साथ काम लें. मेष राशि के जातकों की सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है. चोट, एक्सीडेंट या अचानक से घटनाएं हो सकती हैं. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान दें. ज्यादा रिस्क लेना नुकसानदेह हो सकता है.

ऐसे लोगों से सावधान

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्यार और रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करें. प्रेम संबंधों में धैर्य जरूरी है. परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. घर का माहौल शांत रखें. बुजुर्गों की सलाह का पालन करें. अचानक से खर्च और नुकसान हो सकता है. निवेश और जोखिम से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. जोखिम भरे फैसले लेने से बचें. कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है. गुप्त विरोधियों से सावधान रहें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP