चोट छिपाकर टी20 वर्ल्ड कप खेले बाबर आजम और फखर जमां? फिजियो के साथ ‘साठगांठ’ के आरोपों ने हिला पाकिस्तान क्रिकेट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

चोट छिपाकर टी20 वर्ल्ड कप खेले बाबर-फखर? फिजियो के साथ ‘साठगांठ’ के आरोप

Last Updated:

Babar Azam Fakhar Zaman unfit t20 world cup: इस पूरे विवाद की जड़ में ब्रिटेन स्थित ‘स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी एंड मेडिसिन’ के सलाहकार डॉ. जावेद मुगल की एक गोपनीय रिपोर्ट है. हाल ही में पीसीबी के मेडिकल पैनल में डॉ. मुगल डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाबर और फखर की फिटनेस की बारीकी से जांच की. मुगल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से चिंता जताई है कि इन दोनों खिलाड़ियों की चोटें वैसी नहीं थीं जैसी शुरुआत में बताई गई थीं.

चोट छिपाकर टी20 वर्ल्ड कप खेले बाबर-फखर? फिजियो के साथ 'साठगांठ' के आरोप Zoom

बाबर आजम और फखर जमां की फिटनेस पर उठे सवाल.

कराची. पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर भूचाल आ गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब जो खुलासा हुआ है, उसने पीसीबी के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. बोर्ड के मेडिकल पैनल को गहरा शक है कि टीम के दो सबसे सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम और फखर जमां वर्ल्ड कप टीम में चयन के वक्त पूरी तरह फिट नहीं थे. अब इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

इस पूरे विवाद की जड़ में ब्रिटेन स्थित ‘स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी एंड मेडिसिन’ के सलाहकार डॉ. जावेद मुगल की एक गोपनीय रिपोर्ट है. डॉ. मुगल हाल ही में पीसीबी के मेडिकल पैनल में डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए हैं. उन्होंने  वर्ल्ड कप के बाद बाबर और फखर की फिटनेस की बारीकी से जांच की.

बाबर आजम और फखर जमां की फिटनेस पर उठे सवाल.

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. मुगल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से चिंता जताई है कि इन दोनों खिलाड़ियों की चोटें वैसी नहीं थीं जैसी शुरुआत में बताई गई थींण् यह मामला तब और गंभीर हो गया जब वर्ल्ड कप से लौटने के बाद बाबर आजम ने पैर की मांसपेशियों (Hamstring) में खिंचाव के कारण नेशनल टी20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया.

फिजियो और खिलाड़ियों के बीच ‘करीबी रिश्तों’ पर सवाल
इस विवाद में सबसे बड़ा आरोपी टीम के फिजियो क्लिफ डीकन को माना जा रहा है. पीसीबी के भीतर यह आरोप लग रहे हैं कि डीकन ने खिलाड़ियों के साथ अपने ‘करीबी संबंधों’ के चलते उनकी चोटों को नजरअंदाज किया.  आरोप है कि डीकन ने जानबूझकर छोटी-मोटी चोटों को छिपाया और चयन समिति को ‘क्लीन चिट’ दे दी. सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने साफ किया है कि उन्होंने डीकन की हरी झंडी मिलने के बाद ही बाबर और फखर को टीम में शामिल किया था. अब जांच इस बात की होगी कि क्या फिजियो ने जानबूझकर गलत रिपोर्ट दी थी?

चोट की गंभीरता: महीनों से परेशान थे फखर?
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि फखर जमां पिछले कई महीनों से एक ही तरह की शारीरिक समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन उन्हें लगातार खिलाया गया. वहीं, बाबर आजम की मांसपेशियों की चोट अब पहले से कहीं अधिक गंभीर बताई जा रही है. सवाल यह उठ रहा है कि अगर खिलाड़ी 100% फिट नहीं थे, तो देश की साख को दांव पर लगाकर उन्हें वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर क्यों भेजा गया?

आकिब जावेद की चेतावनी
पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आकिब जावेद ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि बोर्ड इस पूरी प्रक्रिया की जांच करेगा. उन्होंने संकेत दिया कि अगर फिजियो या किसी भी अधिकारी की मिलीभगत पाई जाती है, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP