Chaitra Navratri 2026 Shubh Muhurat: 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, कब करें कलश स्थापना? देखें दिनभर के मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र, चौघड़िया
Last Updated:
Chaitra Navratri Kalash Sthapana Muhurat 2026: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन 19 मार्च गुरुवार को है. इस दिन सबसे पहले कलश स्थापना होगा, उसके बाद दुर्गा आह्वान और पूजा होगी. नवरात्रि के पहले दिन कौन से योग, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना मुहूर्त, चौघड़िया समय हैं? आइए विस्तार से जानते हैं.

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2026 (Photo:AI)
Chaitra Navratri 2026 Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च गुरुवार से हो रहा है. इस बार की नवरात्रि 9 दिनों की है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हो रहा है, जो भक्तों के लिए कल्याणकारी और शुभ फलदायी है. यह नवरात्रि 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक है. नवरात्रि के प्रथम दिन सबसे पहले कलश स्थापना करते हैं, उसके बाद मां दुर्गा का आह्वान करते हैं, स्वागत और पूजन करते हैं. पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ अन्य कौन से शुभ मुहूर्त हैं?
चैत्र नवरात्रि 2026 तिथि मुहूर्त
- चैत्र अमावस्या तिथि: प्रात:काल से लेकर सुबह 06:52 ए एम तक
- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि: सुबह 06:52 बजे से लेकर 20 मार्च को 04:52 ए एम तक, उसके बाद द्वितीया तिथि
चैत्र नवरात्रि 2026 शुभ योग
- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग: प्रात:काल से लेकर देर रात 01:17 ए एम तक
- ब्रह्म योग: देर रात 01:17 ए एम से लेकर 20 मार्च को रात 10:15 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: 20 मार्च को 04:05 ए एम से लेकर 06:25 ए एम तक
चैत्र नवरात्रि 2026 नक्षत्र
- उत्तर भाद्रपद: प्रात:काल से लेकर 20 मार्च को 04:05 ए एम तक
- रेवती: 20 मार्च को 04:05 ए एम से लेकर 21 मार्च को 2:21 एएम तक
चैत्र नवरात्रि 2026 कलश स्थापना मुहूर्त
- पहला मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 52 मिनट से सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक
- दूसरा मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
नोट: सुबह में ही कलश स्थापना करना उत्तम माना जाता है, यदि किसी प्रकार से आप सुबह में घटस्थापना न कर सकें, तब दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में करें. सुबह में कलश स्थापना के मुहूर्त में शुभ-उत्तम समय भी प्राप्त हो जाएगा, जो सुबह 06:26 बजे से लेकर सुबह 07:57 बजे तक है. दोपहर कलश स्थापना के समय में कुछ समय के लिए आपको लाभ-उन्नति मुहूर्त भी मिल जाएगा.
चैत्र नवरात्रि 2026 दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ-उत्तम मुहूर्त: सुबह में 06:26 बजे से लेकर 07:57 बजे तक
- चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह 10:58 बजे से लेकर दोपहर 12:29 बजे तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: दोपहर 12:29 बजे से लेकर दोपहर 02:00 बजे तक
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोपहर 02:00 बजे से लेकर दोपहर 03:30 बजे तक
- शुभ-उत्तम मुहूर्त: शाम 05:01 बजे से लेकर शाम 06:32 बजे तक
चैत्र नवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: प्रात:काल 04:51 बजे से 05:39 बजे तक
- प्रातः सन्ध्या मुहूर्त: प्रात:काल 05:15 बजे से 06:26 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से 06:53 बजे तक
- सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त: शाम 06:32 बजे से 07:43 बजे तक
- अमृत काल: रात 11:32 बजे से देर रात 01:03 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: देर रात 12:05 बजे से 12:52 बजे तक
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें