UP Weather Today। UP Weather News। UP Weather Update। UP Aaj ka Mausam। UP Weather Today
UP Weather News: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग दंग रह गए. नोएडा और गाजियाबाद में देखते ही देखते आसमान में धूल का गुबार छा गया और तेज आंधी चलने लगी. आलम यह है कि दोपहर के वक्त ही पूरी तरह अंधेरा छा गया है और सड़कों पर विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई है. ऑफिस से घर लौट रहे लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
दिन में ही हो गया ‘रात’ का अहसास
तेज रफ्तार हवाओं के साथ उड़ रही धूल ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है. नोएडा के सेक्टरों और गाजियाबाद की सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट और इंडिकेटर जलाने पड़ रहे हैं. मौसम विभाग ने पहले ही मौसम में इस बड़े बदलाव के संकेत दिए थे, जो अब धरातल पर दिखाई दे रहा है.
आंधी के बाद शुरू हुई राहत की फुहारें
धूल भरी आंधी के कुछ ही देर बाद नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है. गाजियाबाद में आंधी के साथ झमाझम बारिश की खबरें भी आ रही हैं. इससे हवा में मौजूद धूल तो शांत हो गई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अचानक आई इस तब्दीली ने शहर की रफ्तार को फिलहाल धीमा कर दिया है.
Kanpur Weather Update: कानपुर मंडल में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है. कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है. लेकिन अब मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इसका असर खास तौर पर कानपुर मंडल में देखने को मिलेगा कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर और आसपास के जिलों में बादल छाने तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है.
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. इस दौरान धूप भी खिली रहेगी. वहीं 19 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी संभाग में कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. जबकि पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य होगा. 20 मार्च को भी दोनों ही संभाग में काले बादल छाएं रहेंगे. इस दौरान बारिश और बादलों के गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई देगी.
इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है बुधवार को अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मैनपुरी, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और आस पास के जिलों में आज अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.
तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की आएगी कमी
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 3 दिनों में बाद अधिकतम तापमान में 5 स 7 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी भी देखने को मिलेगी. वहीं न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी कमी आएगी. बताते चलें कि 17 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है.
लखनऊ में आसमान होगा साफ
बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ होगा.इस दौरान छिटपुट बादल नजर आएंगे.हालांकि अगले 24 घण्टे बाद यहां हल्की बूंदाबांदी के आसार है. मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है.अनुमान है आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.
नोएडा में कल से तीन दिन बूंदाबांदी के आसार
बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो अगले 24 घण्टे बाद वहां लगातार तीन दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना है.बताते चलें किननोएडा में आज अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.