वास्तु टिप्स: आप भी पहनते हैं किचन में जूते-चप्पल? ये आदत बन सकती है आपकी सेहत और घर की बरकत के लिए बड़ा खतरा

Share to your loved once


Kitchen Vastu Tips: घर की रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, ये वो कोना है जहां पूरे परिवार की सेहत, सुख और बरकत जुड़ी होती है. आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि किचन में जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए. कई लोग इसे सिर्फ पुरानी सोच मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे छुपा कारण काफी गहरा है. आज के समय में जहां लोग साफ-सफाई और हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, वहीं कुछ छोटी-छोटी आदतें अब भी नजरअंदाज हो जाती हैं. किचन में बाहर की चप्पल पहनकर जाना उन्हीं में से एक है.

वास्तु शास्त्र इसे नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखता है, जबकि विज्ञान इसे सीधे हमारी सेहत से जोड़ता है, अगर आप भी कभी-कभी जल्दी में या आदत के कारण चप्पल पहनकर किचन में चले जाते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे कि इस आदत के पीछे क्या मान्यताएं हैं, क्या नुकसान हो सकते हैं और अगर मजबूरी हो तो क्या सावधानी रखनी चाहिए. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

रसोईघर को क्यों माना जाता है सबसे पवित्र जगह?
भारतीय परंपरा में किचन को मंदिर के बराबर माना गया है. यहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जो पूरे घर की खुशहाली और भोजन की जिम्मेदारी संभालती हैं. इसलिए इस जगह की सफाई और पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी माना गया है.

वास्तु शास्त्र क्या कहता है इस आदत के बारे में?
वास्तु के अनुसार किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना एक बड़ा दोष माना जाता है. मान्यता है कि बाहर से आने वाले जूतों में नकारात्मक ऊर्जा जुड़ी होती है. जब ये ऊर्जा किचन में पहुंचती है, तो इसका असर घर के माहौल पर पड़ता है. इससे घर में बेवजह तनाव बढ़ सकता है, पैसों की तंगी आ सकती है और परिवार के सदस्यों के बीच अनबन भी देखने को मिलती है. धीरे-धीरे घर की पॉजिटिविटी कम होने लगती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्या सच में बीमारियों का खतरा बढ़ता है? 
अगर इसे विज्ञान की नजर से देखें, तो बात बिल्कुल साफ हो जाती है. हमारे जूतों में सड़क की धूल, गंदगी, बैक्टीरिया और कई तरह के कीटाणु लगे होते हैं. जब हम वही चप्पल पहनकर किचन में जाते हैं, तो ये गंदगी फर्श के जरिए हमारे खाने तक पहुंच सकती है. इससे फूड इंफेक्शन, पेट से जुड़ी समस्याएं और एलर्जी जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

घर की आर्थिक स्थिति पर कैसे पड़ता है असर?
वास्तु के अनुसार किचन में नकारात्मक ऊर्जा का आना सीधे घर की बरकत को प्रभावित करता है. जब खाना ही ऐसी ऊर्जा के संपर्क में बनता है, तो वो पूरे परिवार पर असर डालता है. ऐसे में कई बार बिना वजह खर्च बढ़ने लगता है, सेविंग्स नहीं हो पाती और घर में पैसों की कमी महसूस होने लगती है.

अगर चप्पल पहनना जरूरी हो तो क्या करें?
हर किसी की अपनी स्थिति होती है. सर्दियों में ठंडी फर्श या किसी हेल्थ इश्यू के कारण चप्पल पहनना जरूरी हो सकता है. ऐसे में आप ये आसान उपाय अपना सकते हैं. किचन के लिए अलग और साफ चप्पल रखें. उस चप्पल को घर के बाहर बिल्कुल न पहनें. समय-समय पर उसे धोते रहें. किचन में एंट्री से पहले पैर साफ जरूर करें.

छोटी आदत, बड़ा असर
कई बार हम छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आदतें धीरे-धीरे बड़े असर डालती हैं. किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना भी ऐसी ही एक आदत है, जो आपकी सेहत और घर के माहौल दोनों को प्रभावित कर सकती है.

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली, अच्छी सेहत और बरकत बनी रहे, तो किचन की साफ-सफाई और पवित्रता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. जूते-चप्पल बाहर उतारकर किचन में जाना एक छोटा सा कदम है, लेकिन इसका असर काफी बड़ा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP