‘सरके चुनरिया’ कंट्रोवर्सी पर CBFC ने तोड़ी चुप्पी, ‘हमें कोई एप्लीकेशन नहीं मिली, मेकर्स-प्लेटफॉर्म्स से पूछें’
Last Updated:
कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने ‘सरके चुनरिया’ को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. बोर्ड ने साफ किया है कि इस गाने के सर्टिफिकेशन के लिए उनके पास कोई आवेदन नहीं आया है. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाला कंटेंट उनके दायरे में नहीं आता, इसलिए इस पर उनकी कोई भूमिका नहीं है.

संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनरिया’ 15 मार्च को रिलीज हुआ था.
नई दिल्ली. फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर मचे विवाद के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने चुप्पी तोड़ी है. बढ़ते विवाद के बीच सीबीएफसी ने ‘सरके चुनरिया तेरी सरके’ ने ऑफिशियल क्लैरिफिकेशन जारी किया है. बोर्ड ने साफ किया है कि इस गाने के लिए उसके पास कोई सर्टिफिकेशन एप्लीकेशन यानी आवेदन नहीं आया है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले कंटेंट को सर्टिफाई करना उसके दायरे में नहीं है.
‘सरके चुनरिया’ कंट्रोवर्सी पर क्या बोला CBFC
बोर्ड ने साफ कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा सर्टिफाई नहीं किया जाता. इस बारे में अक्सर भ्रम रहता है और सीबीएफसी को अनावश्यक रूप से विवादों में खींचा जाता है.’ बोर्ड ने यह भी साफ किया कि सीबीएफसी एक जिम्मेदार और संवेदनशील संस्था है, जिसके सदस्य सिनेमा में महिलाओं के चित्रण को लेकर गंभीर हैं और ईमानदार प्रयासों से विवादों से हटकर रचनात्मक संवाद की दिशा में काम कर रहे हैं.
कहां जा रही थी शिकायतें?
दरअसल, ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर कई संस्थाओं ने सीबीएफसी से कार्रवाई की मांग की थी. कर्नाटक राज्य महिला आयोग , हरियाणा राज्य महिला आयोग और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बोर्ड को पत्र लिखकर गाने की जांच और उसे हटाने की मांग की थी. वहीं नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने भी सीबीएफसी से इस गाने को मंजूरी देने पर सवाल उठाया था.
किससे करें सवाल?
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि इस गाने से जुड़ी सभी शिकायतों और सवालों के लिए संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म और गाने के निर्माताओं से संपर्क किया जाना चाहिए. बोर्ड ने कहा कि इस विशेष गाने के मामले में सभी प्रश्न प्लेटफॉर्म और गाने के निर्माताओं को निर्देशित किए जाने चाहिए.
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनरिया’ को 15 मार्च को रिलीज किया गया था. रिलीज होते ही इसके बोल और डांस स्टेप्स पर अश्लीलता के आरोप लगे. सिंगर अरमान मलिक , पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह , एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत , और सांसद रवि किशन ने इसकी निंदा की ती. विवाद बढ़ने पर गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया .
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें