‘धुरंधर 2’ से पहले दिखेगी शाहिद कपूर की फिल्म की झलक, ‘कॉकटेल 2’ का टीजर होगा जारी, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म’धुरंधर 2′ का पेड प्रीव्यू कुछ ही देर में शुरू होने वाला हैं. फिल्म को लेकर आदित्य धर का कहना है कि इसे लेकर किसी भी तरह स्पॉइलर न दें.फिल्म 19 मार्च को रिलीज की जाएगी. लेकिन इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.

'धुरंधर 2' से पहले दिखेगी शाहिद कपूर की फिल्म की झलक, 'कॉकटेल 2' का टीजर रिलीजZoom

फैंस के लिए खास तोहफा

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के साथ थिएटर में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर भी दिखाया जाएगा. सेंसर बोर्ड से फिल्म पास हो चुकी है. लेकिन खास बात ये है कि सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म को पास कर दिया है.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने लोगों को दीवाना बना दिया है.हर तरफ बस इसी फिल्म की चर्चा हो रही है.फिल्म अब तक एडवांस बुकिंग से ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है. फिल्म के पेड प्रीव्यू के अलावा फर्स्ट डे और ओवरसीज की एडवांस बुकिंग शामिल है.फिल्म की रिलीज से पहले थिएटर में ‘कॉकटेल 2’ के टीजर की झलक भी दिखाई देगी.

टीजर पर नहीं चली सीबीएफसी की कैंची

‘धुरंधर द रिवेंज’ से पहले टीजर होगा जारी

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का टीजर भी 19 मार्च को रिलीज होने वाला है. ‘धुरंधर द रिवेंज’ के प्रीव्यू शोज से पहले ये टीजर देख सकेंगे. वहीं पहले पार्ट से अपार सफलता पा चुके रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर भी लोग कयास लगा रहे हैं कि दूसरा पार्ट भी धुंआधार कमाई करने वाला है.

बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन की लव फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में प्यार, दोस्ती को मॉर्डन टच की खूबसूरत कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म की स्टोरी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP