बैटिंग, बॉलिंग, विकेटकीपिंग जबरदस्त, वर्ल्ड कप हारने के बाद प्लेन उड़ाने निकल पड़े न्यूजीलैंड के स्टार ग्लेन फिलिप्स

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वर्ल्ड कप हारने के बाद प्लेन उड़ाने निकल पड़े ग्लेन फिलिप्स

Last Updated:

Glenn Phillips pilot: न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर कुछ भी कर सकते हैं. वो बैटिंग, बॉलिंग के साथ गजब की फील्डिंग करते हैं. समय पड़ने पर टीम के लिए विकेट कीपर की भूमिका भी निभाते हैं. अब वो एक पायलट का रूप में सबको नजर आए. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्लेन की सफल लैंडिंग कराते दिख रहे हैं.

वर्ल्ड कप हारने के बाद प्लेन उड़ाने निकल पड़े ग्लेन फिलिप्सZoom

वर्ल्ड कप हारने के बाद प्लेन उड़ाने निकल पड़े ग्लेन फिलिप्स

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स को असली ऑलराउंडर कहा जाए को सही होगा. ऐसा लगता है कि वो कुछ भी कर सकते? न्यूजीलैंड टीम की जर्सी पहनकर जब वो मैदान पर होते हैं तो हवा में उछलकर उछलकर गेंद पकड़ते हैं. उनको इस समय दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में गिना जाता है. उनकी ऐक्रोबेटिक फील्डिंग शानदार है, गेंदबाजी में भी वह टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं. विकेटकीपिंग में भी भरोसेमंद हैं और बल्लेबाजी में वह बेहतरीन पावर-हिटर हैं. अब यह ऑलराउंडर कॉकपिट के अंदर भी अपने स्किल्स दिखा रहा है.

ब्लैककैप्स के इस स्टार ने मंगलवार, 17 मार्च को पायलट के तौर पर अपनी काबिलियत दिखाई. उन्होंने ऑकलैंड के अर्डमोर एयरोड्रोम में एक हल्के विमान की सफल लैंडिंग की. फिलिप्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह एक तकनीकी मूव के साथ विमान को सुरक्षित लैंड करते नजर आ रहे हैं. फिलिप्स कमर्शियल पायलट लाइसेंस पाने की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं. ऑलराउंडर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अर्डमोर फ्लाइंग स्कूल में छात्रों और प्रशिक्षकों से बातचीत भी की.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP