भूल जाएंगे पत्ते फेंकना, अगर एक बार बना ली फूलगोभी के पत्तों की भुजिया, खास झारखंडी रेसिपी, खाकर कहेंगे – वाह!

Share to your loved once


Last Updated:

Jharkhandi Phoolgobhi Patta Bhujia Recipe: फूलगोभी के पत्तों को लोग आमतौर पर फेंक देते हैं पर इससे बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी भुजिया बनायी जा सकती है. यह खासतौर पर पराठों के साथ बेहतरीन स्वाद देती है. जानते हैं झारखंडी स्टाइल में भुजिया कैसे बनायी जा सकती है.

जमशेदपुर. अक्सर हम सब फूलगोभी की सब्जी तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब अपनी आदत बदल लीजिए. क्योंकि इन्हीं पत्तों से एक बहुत स्वादिष्ट और देसी अंदाज की भुजिया बनाई जाती है, जो खासकर झारखंड में काफी पसंद की जाती है. स्वाद ऐसा कि एक बार खा लिया तो बार-बार बनाने का मन करेगा.

सबसे पहले कर लें पत्ते साफ
इस खास भुजिया को बनाने के लिए सबसे पहले फूलगोभी के ताजे हरे पत्तों को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. ध्यान रखें कि पत्तों में मिट्टी या गंदगी बिल्कुल न रहे. इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि पकाने में आसानी हो और स्वाद भी अच्छे से आए.

अब एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गरम करें. तेल गरम होते ही उसमें सूखी लाल मिर्च डालें, जिससे हल्की-सी तीखी खुशबू आने लगे. इसके बाद उसमें कुछ लहसुन की कलियां और बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें. इन सभी चीजों को मध्यम आंच पर अच्छे से भूनें, जब तक प्याज हल्का सुनहरा और खुशबूदार न हो जाए.

नरम कर लें पत्ते
जैसे ही प्याज ब्राउन होने लगे, उसमें कटे हुए गोभी के पत्ते डाल दें. अब इसे अच्छी तरह चलाएं, ताकि मसाले और पत्ते अच्छे से मिल जाएं. इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक डालें और कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें. लगभग 5 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकने दें, ताकि पत्ते नरम होकर अच्छे से पक जाएं.

जब आप ढक्कन खोलेंगे, तो एक शानदार खुशबू आपकी नाक तक पहुंचेगी, जो इस भुजिया की खास पहचान है. पत्ते पूरी तरह पक चुके होंगे और हल्का कुरकुरापन भी बना रहेगा, जो इसके स्वाद को और बढ़ा देता है.

बस अब आपकी स्वादिष्ट गोभी पत्ते की भुजिया तैयार है. इसे आप गरमा-गरम रोटी, पराठा या चावल के साथ परोस सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होती है.

अगली बार ना फेंके पत्ते
तो अगली बार जब भी आप फूलगोभी लाएं, उसके पत्तों को फेंकने की गलती बिल्कुल न करें. इनसे यह आसान और मजेदार भुजिया जरूर बनाएं और अपने परिवार को एक नया देसी स्वाद चखाएं. हालांकि यह आपकी च्वॉइस पर निर्भर करता है पर कोशिश करें कि इसमें बहुत मसाले ना डालें, पत्तों का अपना टेस्ट होता है जो बहुत ही बेहतरीन लगता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP