गाजियाबाद के 6 संदिग्धों से पूछताछ, गाजीपुर में तीन लोगों की मौत, पढ़ें हर अपडेट

Share to your loved once


सुल्तानपुर में आधी रात को फायरिंग से मचा हड़कंप
सुल्तानपुर जिले में बीती रात कादीपुर थाना क्षेत्र के अंधापुर गांव में फायरिंग से मचा हड़कंप. ​डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की सघन छानबीन. पुलिस को घटनास्थल से कारतूस का एक खाली खोखा बरामद हुआ. ​बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की बात सामने आई. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच में जुटी पुलिस.

घर के अंदर गमछे से लटकती हुई मिली लाश
सोनभद्र जिले में घर के अंदर गमछा के सहारे लटकता मिला एक व्यक्ति का शव. हरी मंगल गोड़ उम्र लगभग 35 वर्ष अज्ञात कारणों से की आत्महत्या. स्थानीय लोगों द्वारा चोपन पुलिस को दी सूचना. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. चोपन थाना क्षेत्र के परास पानी की घटना.

अंबेडकरनगर में चलता ट्रक बना आग का गोला
अम्बेडकरनगर जिले में चलते ट्रक के ऊपर लगे तिरपाल में भीषण आग लग गई. हालांकि फिर भी सड़क पर तेज रफ्तार से चलता रहा ट्रक. लेकिन आग लगने की जानकारी मिलते ही ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाई और बड़ा हादसा होने से बच गया. जलती तिरपाल को सड़क पर फेंक दिया, जिससे कूड़े में आग लग गई. हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. टांडा कोतवाली क्षेत्र के टांडा शहर की घटना है.

अफसर खान की बड़ी है क्रिमिनल हिस्ट्री
बरेली जिले में मुठभेड़ में ढेर हुए अफसर खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसका आपराधिक इतिहास निकला है. अफसर खान के खिलाफ हत्या चोरी समेत सात मुकदमे दर्ज थे. 16 मार्च को अफसर खान भरी पंचायत में सास और साले का कत्ल किया था. बीते 17 मार्च को अफसर खान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस ने अफसर खान का आपराधिक इतिहास जारी किया. थाना इज्जत नगर के रहपुरा चौधरी गांव का मामला.

कानपुर में हाईटेंशन लाइन से झुलसा युवक
कानपुर में हाई टेंशन लाइन से युवक झुलसा. घर की दूसरी मंजिल की छत पर काम करने के दौरान हुआ हादसा. बिठूर थाना क्षेत्र का मामला. गंभीर हालत में क्षेत्रीय लोगों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती.

गाजियाबाद के ग्रामीण इलाकों में बस सेवा शुरू करने की तैयारी
गाजियाबाद जिले में ग्रामीण इलाकों के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें. गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने पर फोकस. परिवहन विभाग और रोडवेज अधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति बसों को परमिट की जरूरत नहीं. निजी ऑपरेटर खुद तय करेंगे रूट, ग्रामीणों को मिलेगी सीधी और बेहतर सुविधा.

गाजियाबाद के 6 संदिग्धों से पूछताछ शुरू
गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव से गिरफ्तार 6 संदिग्धों से पुलिस की कस्टडी में पूछताछ शुरू हो गई है.  प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के मिले हैं शुरुआती इनपुट. कोर्ट ने 17 मार्च से 19 मार्च शाम 5 बजे तक का पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) किया मंजूर. मसूरी पुलिस ने 12 मार्च को सावेज उर्फ जिहादी, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरू और मोहम्मद जावेद को किया था गिरफ्तार
सोशल मीडिया और डिजिटल नेटवर्क की गहन जांच जारी.

सपा के पूर्व विधायक के घर पर हुआ विस्फोट
फर्रुखाबाद जिले में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए देर रात फॉरेंसिक टीम सहित बम स्क्वायड मौके पर पहुंची. डीएम एसपी ने विधायक के घर को करवाया बैरिकेड. घर मे लगे सीसीटीवी डीवीआर को पुलिस ने लिया कब्जे में. पुलिस कर रही जांच. पूर्व विधायक के दो पुत्र समेत 4 लोग हुये घायल. एक कि हालत गंभीर होने से किया हायर सेंटर रेफर. पूर्व विधायक पुत्रों का निजी अस्पताल में चल रहा ईलाज. पूर्व सपा विधायक विजय सिंह आजीवन कारावास की वाराणसी जेल में काट रहे सजा. पूर्व मंत्री ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में हुई थी सजा.

खुद को हिंदू बताकर लड़की से ठगी करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ में खुद को हिंदू और सीआरपीएफ कमांडेंट बता कर ठगने वाला गिरफ्तार. मध्य प्रदेश की 19 वर्षीय युवती की इंस्टाग्राम पर साहिल नामक युवक से दोस्ती हुई थी. साहिल ने खुद को सीआरपीएफ का कमांडेंट बताया था. कमांडेंट बताते हुए युवती को नौकरी दिलाने की बात कही थी. साहिल ने कुछ पैसे लेकर युवती को लखनऊ बुलाया था. मंगलवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर बातचीत के दौरान युवती को पता चला कि साहिल का असली नाम सैयद सलामत हुसैन है.

बदायूं में शराब पीने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड केमिकल को पानी समझा
बदायूं जिले में शराब पीने के लिए पानी समझ कर मिलाया हाइड्रोजन पराक्साइड केमिकल. पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था. तीनों की हालत बिगड़ी. एक की गांव में हुई मौत. दूसरे की अस्पताल में हुई मौत. वहीं एक का इलाज जिला अस्पताल में जारी. जन्मदिन की पार्टी में तीनों दूध के प्लांट में पहुँचकर पीने लगे थे शराब. कमलेश चौहान, यशपाल ,दामोदर ने पी शराब. दामोदर की मौके पर, जिला अस्पताल में कमलेश और यशपाल का इलाज जारी है. उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरामय खेड़ा की घटना.

बहराइच में आवारा कुत्तों का आतंक
बहराइच शहर में आवारा कुत्तों का आतंक. आवारा कुत्ते ने 4 बच्चों को काटा. चारों बच्चों को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कालेज अस्पताल में कराया गया भर्ती. बहराइच शहर के दरगाह इलाके की घटना.

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा
गाजीपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत. तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर. बाइक सवार 1 पुरुष, 2 महिला की मौत. बाइक चालक समेत सास बहू की हादसे में मौत. वाराणसी गोरखपुर एनएच पर हादसा. मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के पास हादसा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP