Aaj ka Kumbh Rashifal 18 March 2026 : कुंभ राशि के लिए आज भाग्यशाली दिन, बुध उदय से करियर और धन बढ़ोतरी के संकेत
Last Updated:
Aaj ka Kumbh Rashifal 18 March 2026 : 18 मार्च 2026 को कुंभ राशि के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा, बुध के उदय से करियर और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी. मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाह दी गई है.

कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली दिन, बुध उदय से करियर और धन में बढ़ोतरी के संकेत
Aaj ka Kumbh Rashifal 18 March 2026: बिलासपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित कान्हा तिवारी के अनुसार 18 मार्च 2026 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है. इस दिन कुंभ राशि में बुध का उदय हो रहा है, जो बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है. इसके प्रभाव से न केवल करियर और व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. साथ ही यह दिन रिश्तों में मधुरता, पुरानी यादों में खोने और अपनों के साथ समय बिताने का भी अवसर देगा.
रचनात्मकता और सामाजिक मेलजोल में बढ़ोतरी
इस दिन कुंभ राशि के जातकों की रचनात्मकता अपने चरम पर रहेगी. आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो मन को खुशी और सुकून देगी.
करियर और व्यापार में उन्नति के योग
बुध के उदित होने से नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. वहीं व्यापारियों के लिए नई डील या साझेदारी लाभकारी साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और कम्युनिकेशन स्किल्स आपको आगे बढ़ाएंगी.
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आर्थिक मोर्चे पर यह दिन सकारात्मक रहेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, ताकि संतुलन बना रहे.
पारिवारिक और प्रेम जीवन में खुशियां
घर का माहौल शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी.
स्वास्थ्य रहेगा बेहतर, मानसिक शांति का अनुभव
इस दिन आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. मानसिक तनाव कम रहेगा और शांति का अनुभव होगा, जिससे दिन और भी बेहतर बनेगा.
उपाय और सुझाव
ज्योतिषाचार्य पंडित कान्हा तिवारी के अनुसार इस दिन गणेशजी की पूजा करना और जरूरतमंदों को दान देना विशेष फलदायी रहेगा. साथ ही अपने विचार स्पष्ट रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें