प्रीमियम स्वाद, मुलायम टेक्सचर और खास पसंद
Last Updated:
गाजीपुर के महुआबाग इलाके में छोटी सी ड्राई फ्रूट्स की दुकान में तुर्किश अंजीर ग्राहकों का नया पसंदीदा बनता जा रहा है. हल्का सुनहरा रंग, मुलायम टेक्सचर और शहद जैसी मिठास के कारण यह प्रीमियम अंजीर खास अवसरों और गिफ्ट के लिए लोकप्रिय हो रहा है.
गाजीपुर. महुआबाग इलाके में स्थित एक साधारण सी दिखने वाली ड्राई फ्रूट्स की दुकान इन दिनों खास चर्चा में है. बिना किसी बड़े शोरूम के भी यहां मिलने वाले प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स, खासकर अंजीर, ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. दुकानदार ताहिर बताते हैं कि अब लोग सिर्फ कीमत नहीं बल्कि क्वालिटी और स्वाद को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं. उनके अनुसार तुर्किश अंजीर अपने खास रंग और स्वाद की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. ताहिर कहते हैं कि तुर्किश अंजीर का रंग हल्का सुनहरा और आकर्षक होता है, जो देखने में ही प्रीमियम फील देता है. इसका टेक्सचर बेहद मुलायम और स्पंजी होता है, जबकि स्वाद में यह हल्की शहद जैसी प्राकृतिक मिठास लिए होता है. इसमें नेचुरल शुगर ज्यादा होता है. खास बात यह है कि सूखने के बाद भी इसकी मिठास बनी रहती है और इसका स्वाद फीका नहीं पड़ता. बात इसके टिकाऊपन की करे तो 3,4 दिन सूखने के बाद भी मीठा और ताजा रहता है, इसका स्वाद हल्का शहद जैसा मीठा रहता है. कीमत की बात करें तो तुर्किश अंजीर करीब 1600 रुपये प्रति किलो तक बिकता है, जो इसे खास अवसरों और गिफ्ट के लिए उपयुक्त बनाता है. वहीं भारतीय अंजीर लगभग 1200 रुपये प्रति किलो में मिल जाता है.
सेहत के लिए दोनों ही अंजीर फायदेमंद
भारतीय अंजीर का रंग अपेक्षाकृत गहरा और आकार छोटा होता है, इसका टेक्सचर थोड़ा सख्त होता है और मिठास भी तुर्किश अंजीर के मुकाबले हल्की होती है. हालांकि यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय है. पोषण विशेषज्ञ बताते है तुर्किश अंजीर मुख्यत तुर्की के Aydın क्षेत्र में उगाए जाते हैं, जहां की जलवायु और मिट्टी इनके लिए अत्यंत अनुकूल होती है. इसके कारण ये अंजीर आकार में बड़े, हल्के सुनहरे रंग के और अधिक आकर्षक होते हैं. इनका स्वाद बहुत मीठा, रिच और हल्का शहद जैसा होता है, जबकि इनका टेक्सचर मुलायम और जूसी होता है. पोषण के लिहाज से दोनों ही अंजीर शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन स्वाद, रंग और मुलायम बनावट के कारण तुर्किश अंजीर प्रीमियम श्रेणी में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. गाजीपुर के बाजार में अब यह साफ दिख रहा है कि ग्राहक धीरे-धीरे बेहतर स्वाद और क्वालिटी की ओर बढ़ रहे हैं, और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स इस बदलाव का हिस्सा बनते जा रहे हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें