टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, टॉप 5 में 2 पाकिस्तानी, बांग्लादेशी नंबर-1

Share to your loved once


Last Updated:

टेस्ट क्रिकेट में छोटी उम्र में कमाल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी है. इस फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है लेकिन वो टॉप पर नहीं. बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है.

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय ओपनर धमाका किया है. 24 साल के यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में कुल 7 शतक जमाया है. 26 साल के कप्तान शुभमन गिल ने 10 टेस्ट शतक बनाया है. फैंस के अंदर ये सवाल अक्सर चलता है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में किसने शतक बनाया है. आइए जानते हैं 20 साल से कम उम्र में टेस्ट सेंचुरी जमाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में.

5) इमरान नजीर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में छोटी उम्र में जगह बनाने वाले इमरान नजीर ने करियर की शुरुआत शानदार की थी. उन्होंने साल 2000 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 105 रन बनाए थे. उस समय उनकी उम्र 18 साल और 154 दिन थी. यह मैच ब्रिजटाउन में खेला गया था.

4) हैमिल्टन मासाकाद्जा: इस लिस्ट में अगला नाम जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मासाकाद्जा का है. उन्होंने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया था (119 रन की पारी). यह 2001 में हरारे में हुआ था, जब मासाकाद्जा की उम्र सिर्फ 17 साल और 354 दिन थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3) सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप जीता और सभी फॉर्मेट में 100 शतक लगाए. सचिन का पहला शतक 1990 में आया था, उन्होंने महज 17 साल और 107 दिन की उम्र में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 119 रन की पारी खेली थी.

2) मुश्ताक मोहम्मद: पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद ने भारत के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में 17 साल और 78 दिन की उम्र में 101 रन बनाए थे. दिलचस्प बात यह है कि यह 1961 में हुआ था, जब भारत या पाकिस्तान ने अभी तक वर्ल्ड कप नहीं जीता था.

1) मोहम्मद अशरफुल: टेस्ट मैच में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल हैं, जिन्होंने 17 साल और 61 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. 2001 में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट मैच खेला था, जिसमें अशरफुल ने 114 रन बनाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP