फर्रुखाबाद में धमाके से हिला सपा के पूर्व विधायक का घर, कमरे की छत उड़ी, दो बेटों समेत 6 जख्मी
Last Updated:
Farrukhabad ki local news : फर्रुखाबाद से सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में देर शाम हुए धमके से आसपास का इलाका हिल गया. ब्लास्ट संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर हुआ. पूर्व विधायक इस समय उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. पूर्व विधायक की पत्नी बाल-बाल बची हैं. दो बेटों समेत छह लोग जख्मी हैं. सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी है. पूर्व विधायक के बेटों सिक्की और विक्की का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. एक घायल को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया है.

पूर्व विधायक के बेटों सिक्की और विक्की का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.
फर्रुखाबाद. यूपी के फर्रुखाबाद से बड़ी खबर है. सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में देर शाम हुए धमके से आसपास का इलाका दहल उठा है. धमाके की गूंज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए. कहा जा रहा है कि ब्लास्ट संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर हुआ. ब्लास्ट के दौरान घर की छत समेत रेस्ट रूम क्षतिग्रस्त हो गया है. घर की खिड़की दरवाजे भी ब्लास्ट से उखड़ गए. पूर्व विधायक विजय सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. धमाके के समय घर पर उनकी पत्नी दमयंती सिंह मौजूद थीं. ब्लास्ट में जो लोग, जो घर में मौजूद, जख्मी हुए हैं. पूर्व विधायक की पत्नी बाल-बाल बची हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच में जुटी गई है. घटना कोतवाली सदर क्षेत्र का मोहल्ला मछरत्ता की है.
सीमेंटेड अलमारी चूर-चूर
पूर्व विधायक के घर हुआ विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तीन मंजिल का मकान हिल गया. घर के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे की छत तक उड़ गई और उसका मलबा चारों ओर बिखर गया. खिड़कियों के कांच टूटकर सड़क पर जा गिरे. घर के अंदर बनी सीमेंटेड अलमारी तक चूर-चूर हो गईं. कहा जा रहा है कि विस्फोट में पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत 6 लोग जख्मी हुए हैं. सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी है. पूर्व विधायक के बेटों सिक्की और विक्की का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. एक घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है.
जैसे तूफान आ गया
मौके पर पहुंची एसपी आरती सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. शुरुआती जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है. धमाके के समय मकान में 6 लोग थे. सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. पूर्व विधायक की पत्नी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने बताया कि घटना के समय वह घर पर ही थीं. अचानक ऐसा लगा जैसे तूफान आ गया हो. समझ नहीं आया क्या हुआ. उन्होंने स्पष्ट किया है कि सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है. डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि धमाका बेसमेंट में हुआ है. सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम और दूसरे एजेंसियां जांच कर रही हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें