‘धुरंधर 2’ का आने वाला है तूफान , थिएटर में 24 घंटे चलेंगे शो , शाहरुख की DDLJ का 30 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
Last Updated:
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर लोगों क्रेज देखकर लग रहा है कि फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. फिल्म ने एक मामले में शाहरुख खान की 30 साल पुरानी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है.

फिल्म रिलीज होते ही मचा सकती है तहलका
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. अब फाइनली रणवीर के फैन की इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही डीडीएलजे को मराठा मंदिर में रिप्लेस कर दिया है, जिससे 30 साल पुरान रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया है.
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ये साफ हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म रिकॉर्ड बनाती जा रही है. इससे ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म बड़ी ओपनिंग लेने वाली है. यहां एक बड़ी और खास बात ये है कि अब शो 24 घंटे चलाने की तैयारी की जा रही है. ऑडियंस की डिमांड देखते हुए. देर रात ही नहीं, बल्कि आधी रात के बाद भी शो रखे जा रहे हैं.
रिलीज से पहले ही कमा चुकी करोड़ों
30 साल पुरानी DDLJ का तोड़ा रिकॉर्ड
यूं तो रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर चारों ओर ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. वहीं दूसरी ओर फिल्म मुंबई के मशहूर मराठा मंदिर थिएटर में 30 साल से चल रही शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ पर भी भारी पड़ रही है. इसकी वजह से अब शाहरुख की फिल्म का टाइम भी बदलना पड़ा है. इससे साफ है कि ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है.
बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे धांसू एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं. फिल्म की कमाई को लेकर लोग अपना-अपना नजरिया भी शेयर कर रहे हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म कितने नए रिकॉर्ड बनाती है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें