Panjab University Shooting | Panjab University Shooting Latest News | Panjab University Shooting Hindi News | पंजाब यूनिवर्सिटी में बदमाशों का तांडव
Last Updated:
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में देर शाम करीब 5 बजे फायरिंग की खबर आई. बताया जा रहा है कि स्कूटी पर आए दो युवकों ने बॉटनी डिपार्टमेंट पार्किंग के सामने जसन दीप सिंह (SOPU एक्टिविस्ट) पर दो राउंड गोलियां चलाईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस गैंगवार की आशंका जता रही है क्योंकि इससे संबंधित सोशल मीडिया पर पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं.

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पंजाब यूनिवर्सिटी. (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) बुधवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी. बॉटनी डिपार्टमेंट की पार्किंग के सामने करीब 5 बजे दो बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं. यह हमला सोपू (SOPU) एक्टिविस्ट जसन दीप सिंह पर कि
या गया था. हैरानी वाली ये बात है कि हमलावर नकाब पहनकर नहीं आए थे. 5-6 की संख्या में हमलावर खुले चेहरों के साथ पूरी प्लानिंग के साथ आए थे, जिनकी तस्वीरें अब सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो चुकी हैं.
घटना के वक्त यूनिवर्सिटी में चहल-पहल थी क्योंकि वहां सरताज सतिंदर का प्रोग्राम भी प्रस्तावित था. तभी दो राउंड गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही डीएसपी दलबीर और थाना सेक्टर-11 के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से दो खाली खोल बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में 4 से 5 लोग साफ दिख रहे हैं, जो वारदात को अंजाम देकर भागे हैं.
सोशल मीडिया पर गैंगवार
इस फायरिंग के तुरंत बाद एक वायरल पोस्ट ने मामले को और भी ज्यादा गरमा दिया है. हमले की जिम्मेदारी बंबीहा, गोपी घनशामपुरिया और कौशल चौधरी ग्रुप का मेंबर बताने वाले एक हैंडल पर ली गई है. इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘आज पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू लॉरेंस के प्रधान जश्न जवंदा पर गोली हमारे भाई डोनी बल और शघनप्रीत ने चलाई है.’ हमलावरों ने बेहद आक्रामक लहजे में चेतावनी दी है कि जसन दीप सिंह की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया, लेकिन जो भी लॉरेंस-सोपू ग्रुप का साथ देगा, उसका अंजाम सिर्फ मौत होगा. पोस्ट के अंत में सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए ‘Rest in Peace’ लिखा गया है.
बिना नकाब के बेखौफ बदमाश
यूनिवर्सिटी से जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, वह पुलिस के लिए सबसे बड़ी कामयाबी साबित हो सकती है. फुटेज में दिख रहा है कि बदमाशों ने अपने चेहरे नहीं ढके हुए थे, जिससे साफ है कि उन्हें कानून का जरा भी खौफ नहीं था. पुलिस की टीमें अब इन तस्वीरों के आधार पर पंजाब और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं. डीएसपी दलबीर ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें