Kuldeep Yadav reception: लखनऊ में हुए कुलदीप यादव रिसेप्शन में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने शिरकत की.
Last Updated:
Kuldeep Yadav reception: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बीते 14 मार्च को वंशिका से शादी रचाई. 17 मार्च को कुलदीप ने लखनऊ में एक ग्रैंड रिस्पेशन रखा, जिसमें टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर समते उनके साथी खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी उन्हें बधाई देने पहुंचे.

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे भारतीय टीम के खिलाड़ी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव आईसीसी टी20 विश्व के खत्म होते ही शादी के बंधन में बंध गए. कुलदीप ने 14 मार्च को वंशिका चड्ढा से शादी रचाई. कुलदीप और वंशिका की शादी उत्तराखंड के मसूरी में हुआ. कुलदीप की शादी में तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, आरपी सिंह, पीयूष चावला और मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेटर पहुंचे थे. वहीं शादी के बाद कुलदीप ने 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिस्पेशन दिया.
कुलदीप यादव के इस रिस्पेशन में उत्तर प्रदेश के सियासी महकमे के बड़े लोगों के अलावा उनके साथी खिलाड़ी भी उन्हें शादी की बधाई देने पहुंचे. कुलदीप यादव के रिस्पेशन में पूर्व क्रिकेटर शिखर अपनी वाइफ सोफी शाइन के पहुंचे. शिखर और सोफी ने पिछले महीने ही शादी रचाई थी.
Lucknow, Uttar Pradesh: Former cricketer Shikhar Dhawan attended the wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha at Hotel The Centrum pic.twitter.com/ZA0fMBTeHY
शिखर धवन के अलावा टीम इंडिया के मौजूदा कोच और पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर भी कुलदीप यादव रिसेप्शन में पहुंचे. गंभीर ने कुलदीप और वंशिका को शादी की बधाई. इस दौरान उन्होंने कुलदीप मां से काफी देर तक बात की. टी20 विश्व कप के बाद अलग-अलग कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण गंभीर कुलदीप यादव यादव की शादी में नहीं पहुंच पाए थे.\
इसके अलावा टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे. रविंद्र जडेजा के साथ उनकी वाइफ आईं थी.
Lucknow, Uttar Pradesh: Cricketer Ravindra Jadeja and his wife Rivaba Jadeja attended the wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha at Hotel The Centrum pic.twitter.com/1vYBBWkaWp
टीम इंडिया में एक साथ खेल चुके और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे ऋषभ पंत भी कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे. पंत फिलहाल लखनऊ में ही हैं. पंत लखनऊ सुपरजायंट्स के ट्रेनिंग कैंप में आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स में कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की जोड़ी खूब मजती थी.
Lucknow, Uttar Pradesh: Cricketer Rishabh Pant attended the wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha at Hotel The Centrum pic.twitter.com/uyIe8sKnd5
ऋषभ पंत के अलावा टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी कुलदीप यादव के रिस्पेशन में शरीक हुए उन्हें शादी की बधाई दी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें