चाचा ने एक्शन हीरो भतीजे के साथ बनाईं दो फिल्में, रात में लिखी स्क्रिप्ट, एक हुई सुपरहिट, दूसरी ने जीता दिल

Share to your loved once


Last Updated:

Bollywood Superhit Movie : बॉलीवुड में चाचा-भतीजे के जोड़ियां फेमस रही हैं. शशि कपूर और ऋषि कपूर के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता था. दोनों ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम किया. संगीतकार दिलीप सेन-समीर सेन भी रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. ऐसे ही बॉलीवुड की एक डायरेक्टर ने एक्शन हीरो भतीजे के साथ दो फिल्में बनाईं. इसमें से एक फिल्म की स्टोरी तो सिर्फ एक रात में लिखी गई थी. एक फिल्म जहां सुपरहिट रही, वहीं दूसरी फिल्म को छोटे शहरों में खूब पसंद किया गया. दोनों फिल्मों में एक ही हीरोइन थी. चाचा-भतीजे की जोड़ी कौन थी और वो दो फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं….

90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक फिल्मों के बीच कुछ ऐसी एक्शन फिल्में भी आईं, जिन पर दर्शक फिदा हो गए. 1997 में ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसमें चाचा-भतीजे की जोड़ी थी. डायरेक्टर चाचा ने अपने एक्शन हीरो भतीजे के साथ फिल्म बनाई. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक रात में फाइनल की गई थी. चाचा-भतीजे की जोड़ी ने दो फिल्में साथ में कीं. एक फिल्म ने रिलीज होते ही सफलता की नई इबारत लिखी. दूसरी मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ये फिल्में थीं : जिद्दी और सलाखें. इन दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन-प्रोडक्शन किया था. वो एक्शन हीरो सबके चहेते सनी देओल हैं.

बहुत कम लोग जानते होंगे कि डायरेक्टर-प्रोड्यूसर गुड्डू धनोआ-सनी देओल रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. गुड्डू धनोआ बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के सगे मामा के लड़के हैं. सनी देओल के वह रिश्ते में चाचा लगते हैं. गुड्डू धनोआ के पिता पोस्टमास्टर थे. दिल्ली में रहते थे. रिटायरमेंट के बाद गुड्डू धनोआ का परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया. यहीं पर उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन की बारीकियां सीखीं.

धर्मेंद्र के एक बहनोई की एक कंपनी ‘विक्रम जीत फिल्म्स’ थी. ‘प्रतिज्ञा’ फिल्म उन्होंने ही बनाई थी. इसी कंपनी में गुड्डू धनोआ ने प्रोडक्शन मैनेजर की नौकरी कर ली. फिल्म की बारीकियां सीखने के बाद गुड्डू धनोआ के मन में फिल्म प्रोड्यूस करने का ख्याल आया. गुड्डू धनोआ ने अपने दोस्तों के साथ ललित कपूर और राजू कोठारी के साथ मिलकर पहली फिल्म ‘दीवाना’ प्रोड्यूस की. यह शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म थी. यह फिल्म दिव्या भारती-शाहरुख खान के करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई. दीवाना मूवी बॉक्स ऑफिस पर मैसिव हिट रही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दीवाना मूवी की सफलता के साथ गुड्डू धनोआ ने 1994 में अक्षय कुमार के साथ ‘ऐलान’ फिल्म बनाई. इस फिल्म के डायरेक्टर गुड्डू धनोआ ही थे. कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखी थी. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. फिल्म का एक गाना ‘तुरु तुरु तुरु तुरु, कहां से करूं मैं प्यार शुरू’ खूब पॉप्युलर हुआ था.

अब गुड्डू धनोआ की हसरत अपने भतीजे सनी देओल के साथ फिल्में बनाने की थी. उन्होंने दो फिल्में एक साथ प्लान कीं. एक फिल्म थी ‘जिद्दी’ और दूसरी ‘सलाखें’ थी. ‘जिद्दी’ फिल्म फिल्ममेकर बबलू पच्चीसिया ने गुड्डू धनोआ को सनी देओल के साथ एक फिल्म बनाने को कहा. सनी सुपरस्टार थे. गुड्डू नए एक्टर के साथ काम करना पसंद करते थे. शाहरुख खान और अक्षय कुमार सब नए कलाकार थे. फिर कहानी लिखी गई और सनी देओल को सुनाई. सनी को जब पता चला कि फिल्म का डायरेक्शन गुड्डू करेंगे तो वह जोर से हंस पड़े. दोनों बचपन में साथ-साथ खेले थे. दरअसल, धर्मेंद्र गुड्डू धनोआ की सगी बुआ के लड़के हैं. सनी देओल के वह रिश्ते में चाचा लगते हैं.

जिद्दी एक्शन फिल्म थी जो कि 11 अप्रैल 1997 की रिलीज हुई थी. सनी देओल, रवीना टंडन, राज बब्बर, अनुपम खेर, आशीष विद्यार्थी, शाहबाज खान और शरत सक्सेना अहम भूमिकाओं में थे. स्टोरी-स्क्रीनप्ले रॉबिन हेनरी ने लिखी थी. डायलॉग दिलीप शुक्ला ने लिखे थे. म्यूजिक दिलीप सेन-समीर सेन का था. मूवी का एक गाना ‘मेरा दिल ले गई कोई कम्मो किधर’ बहुत पॉप्युलर हुआ था जिसे ललित सेन ने गाया था. फिल्म का सबसे सॉफ्ट रोमांटिक सॉन्ग’हम तुमसे ना कुछ कह पाए’ को हरिहरन ने गाया था.

डायरेक्टर गुड्डू धनोआ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मेरा दिल ले गई कोई कमो किधर, मैं ढूंढो उसको इधर-उधर…’ गाना पूरे तीन दिन में शूट हुआ था. एक बार तो सेट पर पहुंचने के बाद सनी देओल अपनी कार से डांस के लिए निकले ही नहीं थे. गुड्डू धनोआ ने कहा था, ‘सनी जितना फाइट सीन में कमाल करता है, उतना ही डांस में वो पीछे घुस जाता है. तीन दिन मुझे बोलता रहा कि घर पर आजा, फिर शूटिंग के लिए निकलेंगे. मैं उसके घर गया. घर से कार से निकले. कार में वो बोलता रहा कि मैं आज जबर्दस्त डांस करूंगा. देखते रह जाओगे. जब हम स्टूडियो पहुंचे तो वो कार से ही नहीं निकला. बोलने लगा कि आज डांस नहीं करूंगा, फिर किसी दिन आएंगे.’

वैसे तो जिद्दी फिल्म की ज्यादातार शूटिंग हैदराबाद में हुई थी लेकिन सन्नी देओल का एक घर बांद्रा (खार) में भी कुछ हिस्से फिल्माए गए थे. शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले गुड्डू धनोआ ने बबलू पच्चीसिया से स्टोरी को फिर से लिखवाने की बात कही थी. रात में बबलू पच्चीसिया और गुड्डू धनोआ दोनों ने मिलकर रॉबिन हेनरी की कहानी में बदलाव किए. नए सिरे से सीन लिखे. रात में एयरपोर्ट गए. कॉफी शॉप पर बैठकर स्टोरी कंप्लीट की. इसका खुलासा गुड्डू धनोआ ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.

कसी हुई स्क्रिप्ट, बेस्ट स्क्रीनप्ले, सनी देओल के अमेजिंग एक्शन का मूवी की सफलता में अहम योगदान रहा. फिल्म में रनिंग कार में ब्लास्ट दिखाए गए थे. सनी देओल के चेहरे के हाव-भाव बहुत ही रियल लगते थे. करीब 7.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 32 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.

<br />सनी देओल और गुड्डू धनोआ की एक और एक्शन फिल्म 24 अप्रैल 1998 को रिलीज हुई थी. नाम था : सलाखें. मूवी में सनी देओल, रवीना टंडन, अमरीश पुरी, अनुपम खेर लीड रोल में थे. यह सनी देओल-रवीना टंडन की लास्ट मूवी साबित हुई. फिर कभी दोनों ने साथ में काम नहीं किया. फिल्म महज 6 माह से कंप्लीट की गई थी. सनी देओल के जीजा रामी ढिल्लो विलेन के रोल में नजर आए थे. रामी ने अमरीश पुरी के बेटे का किरदार निभाया था. रामी की शादी अभय देओल की बहन वीरता से हुई है. सलाखें मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. समीक्षकों का कहना था कि फिल्म की स्टोरी गुड्डू धनोआ की 1994 की फिल्म ‘ऐलान’ से पूरी तरह से इंस्पायर्ड है. 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 16 करोड़ का वर्लवाइड कलेक्शन किया था. हालांकि छोटे शहरों और टीवी पर यह फिल्म खूब पसंद की गई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP