‘अंकल’ की बुरी नजर, 6 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच दे किया गंदा काम, अब पुलिस कर रही हिसाब

Share to your loved once


Last Updated:

दिल्ली के छावला में एक पड़ोसी ने 6 साल की नाबालिग संग गंदी हरकत की. दिल्ली पुलिस ने उसे POCSO एक्ट सेक्शन 6 के तहत गिरफ्तार की है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता का बार-बार शोषण किया था और किसी को न बताने की धमकी भी दी थी.

6 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच दे किया गंदा काम, अब पुलिस कर रही हिसाबZoom

6 साल की नाबालिग बच्ची संग पड़ोसी ने किया गंदा काम, गिरफ्तार. (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली (द्वारका): राजधानी दिल्ली में मासूमों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं. द्वारका के छावला इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें पड़ोसियों के बीच के भरोसे को खत्म कर दिया है. एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ ऐसी हरकत जिसको ये भी नहीं मालूम था कि गंदी क्या होती है. उसका पड़ोसी उसे अपनी हवस और अश्लील हरकतों का शिकार बना रहा था. दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, 6 वर्षीय पीड़िता अपने घर के पास स्कूल के मैदान में अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी. तभी वहां रहने वाला एक परिचित पड़ोसी आया. उसने मासूम को बातों में उलझाया और अपनी दुकान पर ले गया. दुकान के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए उसने मासूम बच्ची के साथ गलत हरकतें कीं. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उसने बच्ची को डराया-धमकाया भी कि किसी को कुछ मत बताना.

मासूम की हिम्मत से खुला राज

बच्ची इस घिनौनी हरकत से सहम गई थी, लेकिन उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई. मां के पैरों तले जमीन तब खिसक गई जब बच्ची ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं था, आरोपी पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका था. मां ने तुरंत अपने एक रिश्तेदार (आंटी) को फोन किया और फिर परिवार के साथ मिलकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

FIR दर्ज और गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना वक्त गंवाए तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 06 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब यह भी जांच रही है कि क्या आरोपी ने इलाके के अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह की कोई हरकत की है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP