52 तरह की डिश और 8 तरह के वेलकम ड्रिंक्स… स्पिनर कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में क्या-क्या होगा खास?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

52 तरह की डिश और 8 वेलकम ड्रिंक्स… कैसा होगा स्पिनर कुलदीप यादव का रिसेप्शन?

Last Updated:

Lucknow Kuldeep Yadav Reception: भारतीय टीम के युवा स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लिए. अब लखनऊ में उनका ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है, जिसमें मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई है. आइए जानते हैं कि इस रिसेप्शन में क्या-क्या खास होगा.

52 तरह की डिश और 8 वेलकम ड्रिंक्स... कैसा होगा स्पिनर कुलदीप यादव का रिसेप्शन?Zoom

कुलदीप यादव रिसेप्शन पार्टी

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन लखनऊ में होने वाला है. इसमें मेहमानों के लिए खाने-पीने का खास इंतजाम किया गया है. यह रिसेप्शन शहर के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में आयोजित किया जा रहा है. इस ग्रैंड रिसेप्शन में मेहमानों की खातिरदारी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. बताया जा रहा है कि मेहमानों के लिए प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज चुना गया है, जिसे होटल का सबसे भव्य डिनर पैकेज माना जाता है.

जानकारी के मुताबिक, इस पैकेज में करीब 52 तरह के व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे. मेन्यू में अलग-अलग तरह के स्टार्टर्स, मेन कोर्स और डेजर्ट शामिल किए गए हैं. मेहमानों के स्वागत के लिए 8 तरह के वेलकम ड्रिंक्स की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा समारोह में दो लाइव कुकिंग स्टेशन भी लगाए गए हैं, जहां शेफ मेहमानों के सामने ही ताजा व्यंजन तैयार करेंगे.

प्रीमियम ब्रांड की पानी की बोतलें
खाने में वेज बिरयानी, कई खास डिशेज और आखिर में प्रीमियम आइसक्रीम भी परोसी जाएगी. होटल की ओर से मेहमानों के लिए प्रीमियम ब्रांड की पानी की बोतलें भी रखी गई हैं. बताया जा रहा है कि इस पूरे डिनर पैकेज की कीमत करीब पांच हजार रुपये प्रति प्लेट है.

मसूरी में बचपन की दोस्त संग रचाई शादी
दरअसल कुलदीप यादव ने 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लिए. इस दौरान टीम इंडिया के कई बड़े क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का नाम शामिल है.

शादी के बाद अब लखनऊ में यह भव्य रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें करीब 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की संभावना है. रिसेप्शन में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी, बीसीसीआई से जुड़े अधिकारी और कई वीवीआईपी मेहमान भी शामिल हो सकते हैं. ऐसे में इस समारोह को लेकर लखनऊ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP