शिवपुरी में मशहूर है सिलबट्टे पर बनी टमटी की चटनी, स्वाद हमेशा रहेगा याद, झटपट वाली रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Tamti Chutney Recipe: टमटी की चटनी बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले ताजी टमटी को साफ कर लिया जाता है. इसके बाद टमटी को सिलबट्टे पर रख हरा धनिया या खड़ा धनिया मिलाया जाता है. अगर खड़ा धनिया न हो, तो पिसा हुआ धनिया भी डाला जा सकता है.

शिवपुरी. गर्मी का मौसम आते ही खाने-पीने की चीजों में देसी स्वाद की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गांवों से लेकर शहर तक एक खास चटनी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यह है टमटी की चटनी. इसका स्वाद इतना अलग और जबरदस्त होता है कि एक बार इसे खा लिया, तो साधारण टमाटर की चटनी फीकी लगने लगती है. दरअसल टमटी छोटे आकार के टमाटर जैसे होते हैं लेकिन इनका खट्टापन आम टमाटर से काफी ज्यादा होता है. यही वजह है कि इससे बनने वाली चटनी का स्वाद भी ज्यादा चटपटा और लाजवाब होता है. खास बात यह है कि गांवों में आज भी इसे सिलबट्टे पर पीसकर बनाया जाता है, जिससे इसका असली देसी स्वाद निकलकर आता है. वहीं शहरों में लोग मिक्सी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जानकार मानते हैं कि सिलबट्टे वाली चटनी का मुकाबला मिक्सी नहीं कर सकती.

टमटी की चटनी बनाने का तरीका भी बहुत आसान है. सबसे पहले ताजी टमटी को साफ करके तैयार किया जाता है. इसके बाद इसमें हरा धनिया या खड़ा धनिया डाला जाता है. अगर खड़ा धनिया नहीं हो, तो पिसा हुआ धनिया भी चल जाता है. फिर स्वाद के हिसाब से हरी मिर्च डाली जाती है. हरी मिर्च न मिले, तो सूखी लाल मिर्च भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही लहसुन डालने से चटनी का स्वाद और बढ़ जाता है. लहसुन की खुशबू और तीखापन चटनी को अलग ही लेवल पर ले जाता है. कुछ लोग इसमें नमक के साथ थोड़ा सा जीरा भी डालते हैं, जिससे इसका स्वाद और संतुलित हो जाता है.

भूख बढ़ाने का काम करती है टमटी की चटनी
जब इन सारी चीजों को सिलबट्टे पर अच्छे से पीसा जाता है, तो गाढ़ी, खुशबूदार और चटपटी टमटी की चटनी तैयार हो जाती है. ये चटनी रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ खूब पसंद की जाती है. खासकर गर्मी में जब खाने का मन कम करता है, तब यह चटनी भूख बढ़ाने का काम करती है. टमटी की चटनी सामान्य चटनी नहीं बल्कि देसी परंपरा का अनूठा स्वाद है. यही वजह है कि शिवपुरी के गांवों से लेकर शहर तक लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं और गर्मी के मौसम में इसकी डिमांड लगातार बनी रहती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP