‘ठेकेदार ने ही घटिया सामान का इस्तेमाल किया’, 19 लाख में बनी सड़क 15 दिन में उखड़ी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Last Updated:
Ground Report Kaushambi: कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनवार से लेकर बिछियावां गांव तक सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन महज 15 दिनों में ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई. आइए आपको ग्राउंड रिपोर्ट बताते हैं.
कौशांबी: जहां एक तरफ सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के विकास के जमीनी हकीकत खुलती हुई नजर आ रही है. कौशाम्बी जिले में सरकार ने 19 लाख की लागत से 1300 मीटर दूरी का सड़क निर्माण कराया, लेकिन महज 15 दिन में सड़क की हालत बदहाल हो गई है. लोग समस्याओं से चलने को मजबूर हो रहे हैं. इस आक्रोश से ग्रामीणों ने ठेकेदार की पोल खोल दी.
कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनवार से लेकर बिछियावां गांव तक 1300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया था. करीब 15 दिन पहले 19 लाख की लागत से मंडी समिति विभाग की ओर से बनवाया गया था. सबसे बड़ी बात हैरान कर देने वाली यह है कि सड़क तो मात्र 15 दिन भी सही से नहीं चल पाई है. इस समय हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि सड़क की गिट्टीयां पूरी तरह से उखड़ गई हैं और सड़कें गड्ढों से तब्दील हो गई हैं. इससे आने-जाने वाले राहगीर और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है.
ठेकेदार कर रहे भ्रष्टाचार
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह सड़क लगभग 10 सालों से ही खराब पड़ी हुई थी, लेकिन हाल ही में 15 से 20 दिन पहले इस सड़क का निर्माण करवाया गया है, लेकिन इतना घटिया सामग्री का इस्तेमाल सड़क निर्माण के लिए करवा दिया गया है, जिससे मात्र 15 दिनों के अंदर ही सड़क उखड़कर बाहर आ गई है.
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस ठेकेदार ने इस सड़क का निर्माण करवाया है, वह बिल्कुल घटिया सामग्री का सामान इस्तेमाल कर रहा था. इसलिए यह सड़क मात्र 15 दिनों में उखड़कर बाहर आ गई है. जहां एक तरफ सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो वही दूसरी तरफ ठेकेदार भ्रष्टाचार करने पर उतारू हो चुके हैं.
ग्रामीण गिरकर हो रहे घायल
जिस समय सड़क का निर्माण करवाया जा रहा था, उसी समय ठेकेदार ने सही तरीके से गिट्टी का इस्तेमाल नहीं कराया. इसमें जल्दबाजी में ना तो सही तरीके से डामर का इस्तेमाल किया गया, ना तारकोल का इस्तेमाल किया गया. इस वजह से सड़क में पड़ी हुई गिट्टीयां बिखरकर अलग-अलग हो रही हैं. इस तरह से सड़क पर चलने वाले ग्रामीण फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे लोग घायल हो जाते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.