इन 4 राशियों के लिए यादगार होगी अबकी की चैत्र नवरात्रि, भगवती देंगी धनी बनने का आशीर्वाद! जानें कौन
Last Updated:
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 से कहा कि साल 2026 की चैत्र नवरात्रि कुछ राशियों के लिए खास शुभ फल देने वाली है.इस दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा चार राशियों पर बरसने वाली है. ये राशियां हैं मेष, मिथुन, कन्या और सिंह है.
चैत्र का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है.इसी महीने से नए साल की शुरुआत भी मानी जाती है और इसी दौरान चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है.यह समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। भक्त पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करता है, उसके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है और यह पर्व 27 मार्च तक मनाया जाएगा. इन नौ दिनों में घर-घर में पूजा, व्रत और भजन-कीर्तन का माहौल रहता है. लोग अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं और पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि का समय ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से भी काफी खास होता है और इसका असर मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों पर भी पड़ता है.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य :
देवघर के पागलबाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 से कहा कि साल 2026 की चैत्र नवरात्रि कुछ राशियों के लिए खास शुभ फल देने वाली है.इस दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा चार राशियों पर बरसने वाली है. ये राशियां हैं मेष, मिथुन, कन्या और सिंह है. माना जा रहा है कि इन राशियों के जातकों के जीवन में इस दौरान कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में भी राहत मिल सकती है.
इन चार राशियों पर बरसेगी माँ दुर्गा की कृपा :
चैत्र नवरात्रि का समय मेष राशि के लोगों के लिए काफी शुभ संकेत लेकर आ सकता है. इस दौरान आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे.नौकरी या व्यापार से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी चैत्र नवरात्रि सकारात्मक परिणाम देने वाली हो सकती है.इस दौरान आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है.कामकाज के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की का रास्ता खोल सकती हैं.परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा.
कन्या राशि के लोगों के लिए यह नवरात्रि आर्थिक रूप से लाभ देने वाली साबित हो सकती है. इस दौरान धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं.अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल माना जा रहा है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है.सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है.
सिंह राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि कई खुशियां लेकर आ सकती है.इस दौरान आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. नौकरी या व्यापार में लाभ के संकेत मिल सकते है.परिवार में किसी शुभ कार्य के होने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा.रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने मतभेद भी खत्म हो सकते हैं.