हेमा मालिनी के बाद ईशा देओल का छलका दर्द, धर्मेंद्र को ऑस्कर में नजरअंदाज करने पर कहा- ‘कोई फर्क ही नहीं पड़ता’

Share to your loved once


Last Updated:

ऑस्कर 2026 के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में धर्मेंद्र का जिक्र न किए जाने पर हेमा मालिनी के बाद अब उनकी बेटी ईशा देओल ने भी अपना नजरिया शेयर किया है. उनसे पहले हेमा मालिनी ने कहा था कि ये शर्म की बात है. लेकिन ईशा ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि इन सबसे उनके पिता कोकोई फर्क नहीं पड़ता.

ख़बरें फटाफट

 हेमा मालिनी के बाद ईशा देओल का छलका दर्द, बोलीं- 'कोई फर्क नहीं पड़ता'Zoom

अपने पिता धर्मेंद्र के साथ ईशा देओल. (फाइल फोटो)

एक तरफ जहां ऑस्कर 2026 के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट के लाइव टेलीकास्ट में रॉबर्ट रेडफोर्ड और रॉब राइनर जैसी कई बड़ी हस्तियों को याद किया गया, वहीं धर्मेंद्र का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया, जिसके बाद हेमा मालिनी ने कहा था कि इस तरह उन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. अब उनकी बेटी ने भी इस विषय पर पिता के लिए राय जाहिर की है.

ईशा देओल ने किया रिएक्ट

पिता के नाम का जिक्र नहीं किए जाने पर ईशा देओल ने कहा कि उनके पिता धर्मेंद्र ऐसे इंसान थे, जिन्हें इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता था. एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि इससे पापा को कोई फर्क पड़ता. वो तो इस तरह की बातों के बारे में सोचते तक नहीं थे. वो बहुत बड़े दिल वाले इंसान थे. उनके लिए अवॉर्ड से ज्यादा प्यार, इंसानियत मायने रखती थी. वह फैंस के प्यार को अवॉर्ड मानते थे.

हेमा मालिनी ने भी जाहिर की थी राय

ईशा देओल से पहले हेमा मालिनी ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात पर आपत्ति जताई थी कि इतने बड़े स्टार जिनकी पहचान देश में ही नहीं विदेशों में भी रही. उन्हें इस तरह नजरअंदाज करना बहुत शर्म की बात है. साथ ही उन्होंने खुलासा किया था, उनके स्टार पति धर्मेंद्र को अवॉर्ड्स की परवाह नहीं थी. वो अपने फैंस की दिलों में प्यार देखकर ही खुश हो जाया करते थे.

बता दें कि ऑस्कर 2026 के इस सेगमेंट में हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को खास तरीके से याद किया गया था.इनमें रॉब राइनर, रॉबर्ट रेडफोर्ड और डायने कीटन जैसी हस्तियों को उनके काम के लिए याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी. इस बार ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट को कुछ अलग तरीके से रखा गया. लेकिन धर्मेंद्र का नाम शामिल न किए जाने पर हेमा मालिनी को बहुत दुख पहुंचा था.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP