गुजरात की बनी 900 फिट स्पेशल चुनरी धारण करेंगी मां शाकंभरी देवी, प्राचीन पहाड़ी में है इनका शक्तिपीठ
Last Updated:
इस बार माँ शाकुंभरी देवी 900 फीट की चुनरी ओढ़े हुए नजर आएंगे. मां शाकंभरी सिद्ध पीठ उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की शिवालिक पहाड़ियों में स्थित एक प्राचीन शक्तिपीठ है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, दुर्गम राक्षस के आतंक और भयंकर सूखे के समय देवी ने वनस्पति और शाक (सब्जी) से दुनिया को बचाया, जिससे उनका नाम ‘शाकंभरी’ पड़ा. यह मंदिर महाभारत काल से भी पहले का माना जाता है.
सहारनपुर: नवरात्र शुरू होने वाले हैं और पहले सहारनपुर जनपद जहां पर नवदुर्गा सप्तशती का रूप मां शाकंभरी विराजमान है. नवरात्रों में यहां पर पूजा अर्चना करना हिंदू धर्म के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है. हर बार नवरात्रों में मां शाकंभरी क्षेत्र में कुछ अलग व्यवस्था रहती है लेकिन इस बार दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा.
900 फिट का चुनरी धारण करेंगी देवी
इस बार माँ शाकुंभरी देवी 900 फीट की चुनरी ओढ़े हुए नजर आएंगे. मां शाकंभरी सिद्ध पीठ उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की शिवालिक पहाड़ियों में स्थित एक प्राचीन शक्तिपीठ है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, दुर्गम राक्षस के आतंक और भयंकर सूखे के समय देवी ने वनस्पति और शाक (सब्जी) से दुनिया को बचाया, जिससे उनका नाम ‘शाकंभरी’ पड़ा. यह मंदिर महाभारत काल से भी पहले का माना जाता है, जहां माता के साथ शताक्षी, भीमा और भ्रामरी देवी प्रतिष्ठित हैं. यहां पर दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड से भी आते हैं.
भक्तों की लगती है भारी भीड़
श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ लगती है कि माता के दर्शन करने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ता है. मां शाकुंभरी देवी पर इस बार सहारनपुर के राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर से मां शाकंभरी देवी को 900 फुट लंबी चुनरी चढ़ाने के लिए भव्य शोभायात्रा और पदयात्रा का शुभारंभ हुआ. भक्तों ने विधि-विधान से चुनरी की पूजा-अर्चना कर उसे अपने सिर पर धारण किया और जयकारों के साथ मां शाकंभरी धाम के लिए प्रस्थान किया. यह चुनरी सितारों और गोटा-जरी से सजी हुई है, जिसे गुजरात के सूरत से विशेष रूप से बनवाकर मंगवाया गया है. और इस बार मां शाकंभरी नवरात्रों में इस चुनरी को ओढ़े हुए नजर आएंगी.
गुजरात से बनकर आई है 900 फीट की चुनरी
महाशक्ति पीठ वैष्णवी महा काली मंदिर से स्वामी कालेन्द्रनंद ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि आज 900 फीट की चुनरी जो गुजरात के सूरत से तैयार कर मंगाई गई है, माँ शाकंभरी देवी को चढ़ाने के लिए अपार जनसंख्या के साथ में आज सहारनपुर से महाशक्ति पीठ वैष्णवी महा काली मंदिर से प्रस्थान की है. श्रद्धालुओं द्वारों के द्वारा चुनरी को अपने सर पर रखकर श्रद्धा के साथ यात्रा करके मां शाकंभरी के द्वार जा रहे हैं. और कल 10:00 मां शाकंभरी को यह चुनरी अर्पित की जाएगी.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें