वो 8 ..9 नंबर पर खेलते हैं, कप्तानी भी नहीं कर रहे …महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होना चाहिए या नहीं, डिविलियर्स का बयान

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होना चाहिए या नहीं, डिविलियर्स का बयान

Last Updated:

एबी डिविलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स में भूमिका पर सवाल उठाए हैं, “मैं धोनी को 8 या 9 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए और ज्यादा कुछ करते हुए नहीं देखता. अगर वह 8 या 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे, तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ टीम में जगह भर रहे हैं और गलत कारणों से टीम में हैं. और यह वह स्थिति नहीं है, जिसमें उन्हें होना चाहिए.”

धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होना चाहिए या नहीं, डिविलियर्स का बयानZoom

महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की भूमिका पर एबी डिवलियर्स ने सवाल उठाए हैं.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले फिर वही सवाल सबके अंदर उठ रहा है. क्या चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी सीजन होगा. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले टीम में धोनी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना चाहिए, वरना वह “गलत कारणों से” टीम में जगह बना रहे हैं.

धोनी उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे हैं. करीब दो दशकों में वह टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन मैच विनर्स में से एक रहे हैं. सीएसके को सबसे सफल और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में बदल दिया है. 44 साल की उम्र में उनके करियर का ऐसा मोड़ आ गया है जहां टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल नजरअंदाज करना मुश्किल हो गया है.

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का शेड्यूल.

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए डिविलियर्स ने धोनी की अहमियत को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स ऐसा ब्रांड सिर्फ एक व्यक्ति से नहीं बनता. सालों की मेहनत और फैंस की वजह से बनता है. उन्होंने भावनाओं और चयन को अलग रखने की बात कही. डिविलियर्स ने कहा, “मैं धोनी को 8 या 9 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए और ज्यादा कुछ करते हुए नहीं देखता. अगर वह 8 या 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे, तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ टीम में जगह भर रहे हैं और गलत कारणों से टीम में हैं. और यह वह स्थिति नहीं है, जिसमें उन्हें होना चाहिए.”

धोनी की भूमिका साल दर साल कम होती गई है. उन्होंने 2024 सीजन से पहले कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी. अब संजू सैमसन के सीएसके में आने के बाद उनकी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी किसी और को दी जा सकती है. इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट रूल के आने से उनकी भूमिका और सीमित हो गई है. वह अब सिर्फ आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं और कुछ गेंदों पर तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं.

डिविलियर्स ने साफ कहा, “उन्हें खुद को कम से कम नंबर 6 तक बल्लेबाजी के लिए लाना होगा. मैं तो कभी-कभी उन्हें 5 या 4 नंबर पर भी देखना चाहूंगा. धोनी को खुद पर ज्यादा दबाव लेना चाहिए और बड़े मौकों पर जिम्मेदारी उठानी चाहिए.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP